Posted inअपराध, क़ानून

मालेगांव मामला : अदालत ने साध्वी प्रज्ञा को जमानत दी, पुरोहित की अर्जी खारिज

बंबई उच्च न्यायालय ने 2008 मालेगांव बम विस्फोट की साजिश रचने की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आज जमानत दे दी लेकिन सह आरोपी और पूर्व ले. कर्नल प्रसाद पुरोहित को कोई राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने साध्वी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी :एनआईए: को अपना पासपोर्ट सौंपने और सबूतों से छेड़छाड़ […]

Posted inक़ानून

बलात्कार पीड़ितों को मुआवजा देना सरकार का दायित्व है, परोपकार नहीं: उच्च न्यायालय

बंबई उच्च न्यायालय ने बलात्कार पीड़ितों को लेकर महाराष्ट्र सरकार के रवैये को ‘निष्ठुर’ करार देते हुए कहा कि ऐसे लोग याचक नहीं हैं और महिला पीड़ितों को मुआवजा देना सरकार का दायित्व है, परोपकार नहीं। मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ एक 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की याचिका पर […]

Posted inक़ानून, मनोरंजन

जॉली एलएलबी 2 विवाद: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को तैयार उच्चतम न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने अक्षय कुमार अभिनीत ‘जॉली एलएलबी 2’ की समीक्षा के लिए पैनल नियुक्त करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर आज सहमति जता दी। प्रधान न्यायमूर्ति जे एस खेहड़, न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि वह फिल्मनिर्माता फॉक्स स्टूडियो […]

Posted inअपराध, क़ानून

उच्च न्यायालय ने 1993 विस्फोटों की दोषी रबीना मेमन की फरलो की अर्जी खारिज की

बंबई उच्च न्यायालय ने 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट की दोषी रबीना सुलेमान मेमन की फरलो पर रिहा करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति वी के तहिलरमानी और न्यायमूर्ति ए एम बदर की पीठ ने एक हालिया फैसले में कहा, ‘‘हम याचिकाकर्ता :रबीना: को फरलो पर रिहा करने के पक्ष […]

Posted inआर्थिक

पुराने नोटों को बदलने संबंधी याचिका पर वित्त मंत्रालय से जवाब मांगा

बंबई उच्च न्यायालय ने अप्रचलित नोटों को बदलने की समय सीमा बढाने संबंधी एक जनहित याचिका पर वित्त मंत्रालय व भारतीय रिजर्व बैंक से जवाब मांगा है। उच्च न्यायालय की न्यायाधीश भूषण गवई व विनय देशपांडे की खंडपीठ ने कल ये नोटिस जारी किए और मामले की सुनवाई तीन सप्ताह बाद तय की। उर्मिला वासुदेव […]

Posted inक़ानून

छुट्टी का दुरूपयोग कर चुके कैदी की फरलो की याचिका उच्च न्यायालय ने की खारिज

बंबई उच्च न्यायालय ने पुणे की यरवादा जेल में बंद कैदी की फरलो के तहत रिहाई की याचिका को उसके द्वारा पूर्व में मिली इस सुविधा का दुरूपयोग किए जाने और उसके अपराधों की प्रवृत्ति के आधार पर खारिज कर दिया है। पूर्व में वह तय अवधि से ज्यादा समय तक जेल से बाहर रहा […]

Posted inक़ानून

टेलीफोन केबल गायब मामला: अदालत ने नहीं दी राहत

बंबई उच्च न्यायालय ने टेलीफोन केबल गायब होने के मामले में विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के एक कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के अधिकारियों के निर्णय में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति नरेश पाटिल एवं न्यायमूर्ति प्रकाश नाइक ने हाल में सुनाए गए […]

Posted inक़ानून

बंबई उच्च न्यायालय ने हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दी

बंबई उच्च न्यायालय ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए यहां की हाजी अली दरगाह के भीतरी भाग में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को हटा दिया है और कहा है कि यह प्रतिबंध किसी भी व्यक्ति के मूलभूत अधिकार का विरोधाभासी है। हाजी अली दरगाह न्यास इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देना […]

Posted inमनोरंजन

सेंसरशिप विवाद : निर्माताओं, निर्देशकों ने ‘‘उड़ता पंजाब’’ का समर्थन किया

सेंसरशिप को लेकर बड़े विवाद में फंसे ‘‘उड़ता पंजाब’’ के समर्थन में आगे आते हुए निर्माता-निर्देशकों महेश भट, मुकेश भट और अनुराग कश्यप ने आज आरोप लगाया कि बोर्ड जानबूझकर फिल्म के प्रमाणण में देरी कर रहा है। सूचनाओं के मुताबिक बोर्ड ने फिल्म के नाम सहित पूरी फिल्म से ‘‘पंजाब’’ शब्द हटाने और कहानी […]