Posted inआर्थिक

जियोनी हरियाणा में करेगी 500 करोड़ रपये का निवेश

जियोनी मोबाइल फोन का विनिर्माण अब हरियाणा में होगा। कंपनी ने राज्य में 500 करोड़ रपये के शुरूआती निवेश से अपना फोन विनिर्माण केंद्र बनाने के लिये हरियाणा सरकार के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किये। कंपनी बाद में निवेश बढ़ाकर 1,500 करोड़ रपये करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के उद्योग मंत्री विपुल […]

Posted inराजनीति

मानेसर जमीन प्रकरण : ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ पीएमएलए मामला दर्ज किया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए नयी मुसीबत पैदा करते हुए प्रवर्तन निदेशालय :ईडी: ने गुड़गांव के मानेसर में जमीन के अधिग्रहण में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उनके और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया । इस प्रकरण में किसानों को 1500 करोड़ रूपए का चूना लगाया गया था। […]

Posted inमीडिया

प्रख्यात कवि कश्मीरी लाल जाकिर का निधन

प्रख्यात कवि, उपन्यासकार और लघुकथा लेखक कश्मीरी लाल जाकिर का आज शाम यहां निधन हो गया। वह 97 साल के थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जाकिर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। जाकिर हरियाणा उर्दू अकादमी के चेयरमैन भी थे। खट्टर ने कहा, ‘‘ पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डाक्टर के.एल. जाकिर […]

Posted inराजनीति

खट्टर और उनकी पार्टी के विधायक साइकिल से पहुंचे विधानसभा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोगों को पर्यावरण अनुकूल परिवहन अपनाने का संदेश देने के लिए आज अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ साइकिल पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। 62 वर्षीय खट्टर और कई अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक की एक किलोमीटर की दूरी को साइकिल के जरिए […]

Posted inराजनीति

चौटाला को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को संक्रमण के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में दस वर्ष जेल की सजा भुगत रहे हैं। आरएमएल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इनेलो के 81 वर्षीय नेता को कल अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज उन्हें […]

Posted inखेल-जगत

हरियाणा पहुंचीं पदकधारी साक्षी, मुख्यमंत्री ने ढाई करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया

रियो ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक के आज रियो डि जिनेरियो से यहां पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। साक्षी आज तड़के राजधानी पहुंची और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों ने उनकी आगवानी की। रियो खेलों में राज्य प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख […]

Posted inराजनीति

राजस्थान को मिले उसके हक का पानी : खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुना नदी के पानी को लेकर राज्य के हितों की पैरवी करते हुए कहा कि राजस्थान को उसके हक का पानी मिलना चाहिए। खट्टर आज यहां तिरंगा यात्रा के दौरान तारपुरा हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा राज्य का पक्ष रखते हुए कहा […]

Posted inराजनीति

खट्टर ने किया गुड़गांव का हवाई सर्वेक्षण

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज गुड़गांव का हवाई सर्वेक्षण किया और जलभराव की समस्या का जायजा लिया जिसने पिछले हफ्ते यहां के यातायात को बिल्कुल थाम दिया था। सर्वेक्षण के बाद उन्होंने कहा कि हीरोहोंडा चौक पर जलभराव की समस्या एक पुरानी समस्या है और इसके पीछे की वजह राष्ट्रीय राजमार्ग आठ […]

Posted inराजनीति

गुड़गांव में यातायात की स्थिति में सुधार

गुड़गांव में यातायात जाम की स्थिति में आज सुधार हुआ लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों का परिचालन धीमा रहा। शहर के एक मुख्य चौराहे पर निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बाद जाम से राहत मिली। निषेधाज्ञा लागू हो जाने पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने […]

Posted inअपराध

दहेज प्रताड़ना को लेकर विभिन्न मामले दर्ज

हरियाणा के फरीदाबाद में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताडित करने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जवाहर कालोनी निवासी गुंजन ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी शादी 16 सितंबर, 2013 को निम्मे निवासी पलवल से हुई थी। शादी […]