Posted inआर्थिक, राज्य से, राष्ट्रीय

केंद्र ने पुडुचेरी में पर्यटन परियोजनाओं के लिए 109 करोड़ रुपये आवंटित किए

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आज कहा कि केंद्र ने इस संघ शासित प्रदेश में ‘स्वदेश दर्शन’ के तहत पर्यटन परियोजनाओं को प्रोत्साहन के लिए 109 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन को प्रशासन और सरकार द्वारा शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने […]

Posted inक़ानून, राष्ट्रीय

अरबिंदो आश्रम मामला : उच्चतम न्यायालय ने पक्ष बनाने की महिला की अर्जी को खारिज किया

उच्चतम न्यायालय ने आज पुडुचेरी के श्री ओरबिंदो आश्रम में रहने वाली कुछ महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित लंबित मामले में एक महिला को पक्ष बनाने की इजाजत देने से इनकार दिया। महिला ने यौन उत्पीड़न की पीड़िता होने का दावा किया है। प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड की पीठ […]

Posted inराष्ट्रीय

शुरू की जाएगी पेयजल की नई योजना : पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

पुडुचेरी की सरकार पुडुचेरी क्षेत्र के लिए पेयजल संवर्धन की एक बड़ी योजना तैयार कर रही है। केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने यहां संवाददाता को बताया कि पेरिस में फ्रांसीसी सरकार से प्रायोजित एजेंसी :फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी: ने पेयजल संवर्धन की परियोजना के लिए और पुडुचेरी में जल निकासी के लिए भूमिगत पाइप […]

Posted inराजनीति

बेदी ने तटीय स्वच्छता अभियान शुरू किया

पुडुचेरी के तट से कूड़ा साफ करने में उपराज्यपाल किरण बेदी ने आज तटरक्षक बल और स्वयंसेवकों का साथ दिया। ‘31वें अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस’ के हिस्से के तौर पर यह पहल की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहीं बेदी ने लोगों से प्रकृति का आदर करने और तट […]

Posted inराजनीति

नारायणसामी ने गृह, वित्त विभाग अपने पास रखा

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की सरकार में गृह, योजना और वित्त विभाग समेत अन्य विभाग अपने पास रखेंगे। नारायणसामी नीत कांग्रेस मंत्रिमंडल के शपथ लेने के दो दिन बाद मुख्य सचिव मनोज परीदा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वह सामान्य प्रशासन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, हिंदू धार्मिक संस्थान, बंदरगाह, विधि और उन […]

Posted inमीडिया

पुडुचेरी में वीआईपी लोगों की कारों में सायरनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

पुडुचेरी में अति विशिष्ट लोगों :वीआईपी: की कारों में सायरनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन कारों में उपराज्यपाल के वाहन भी शामिल हैं। एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को सायरन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से छूट रहेगी। प्रतिबंध का यह आदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी […]

Posted inराजनीति

नारायणसामी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

कांग्रेस के नेता वी नारायणसामी ने आज पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी से मुलाकात की और केंद्रशासित प्रदेश में सरकार बनाने का दावा औपचारिक तौर पर पेश किया। उन्हें शनिवार को 15 सदस्यीय कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। पार्टी के पास 30 सदस्यीय विधानसभा में द्रमुक के दो सदस्यों का समर्थन भी […]

Posted inराजनीति

पुडुचेरी के उप राज्यपाल ने इस्तीफा दिया

पुडुचेरी के उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल :अवकाशप्राप्त: ए के सिंह ने आज इस्तीफा दे दिया। सिंह अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल हैं और उन्होंने जुलाई 2014 से करीब दो साल तक पुडुचेरी के उप राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला। राज निवास के बाहर सिंह को पुडुचेरी पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसके […]

Posted inराजनीति

किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को आज पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। अभी इस पद का अतिरिक्त प्रभार अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल देख रहे हैं। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘श्रीमती किरण बेदी को उनके पदभार संभालने की तारीख के प्रभाव से पुडुचेरी का राज्यपाल नियुक्त करते हुए […]

Posted inराजनीति

पुडुचेरी में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन को बहुमत

पुडुचेरी में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन ने आज बहुमत हासिल कर लिया। चुनाव आयोग के अनुसार इस केंद्र शासित प्रदेश की 30 सीटों में से कांग्रेस को 15 और उसकी सहयोगी द्रमुक को दो सीटे मिली हैं। मुख्यमंत्री एन रंगासामी के लिए यह बड़ा झटका है जो चौथी बार मुख्यमंत्री बनने […]