दिल्ली के मौसम में बदलाव, चढ़ रहा है पारा
दिल्ली के मौसम में बदलाव, चढ़ रहा है पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज की सुबह गरम रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सुबह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था।

मौसम में नमी का स्तर 96 प्रतिशत रहा।

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विभाग ने कल आसमान साफ रहने और सुबह धुंध छाये रहने का अनुमान जाहिर किया है।

कल रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.8 डिग्री सेल्सियस और 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *