viran-anushkaटीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ब्रेकअप मीडिया में काफी दिनों से सुर्खियों में छाया हुआ है। इस ब्रेकअप से दोनों स्टार्स के फैंस को बड़ा झटका लगा है। मीडिया में अब तक दोनो स्टार्स के ब्रेकअप की अलग-अलग वजह सामने आई है। शुरुआत में ऐसी खबरें आई थी कि विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन अनुष्का ने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए शादी से इंकार कर दिया और इसके बाद दोनों अलग हो गए।
लेकिन एक हिन्दी समाचार पत्र ने दोनो स्टार्स के ब्रेकअप का अब तक सबसे बड़ा खुलाासा किया है। समाचार पत्र के मुताबिक अनुष्का के एक करीबी दोस्त ने बताया कि विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ में 40 करोड़ रुपए लगाए थे। इस फिल्म में अनुष्का के साथ रणबीर कपूर और करण जौहर भी थे। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।
करण जौहर इस फिल्म में नेगेटिव रौल में नजर आए थे। विराट को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। लेकिन बदकिस्मती से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरी फ्लॉप साबित हुई थी। 120 करोड़ के भारी भरकम बजट बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 24 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म के बुरी तरह पिटने के बाद जब विराट ने अनुष्का से पैसो लेकर बात की तो वो इस बात का बुरा मान गई। तभी से दोनों के रिश्तों में दरार पैदा हो गई। इसके बाद विराट ने सोशल मीडिया पर खुद को सिंगल बताया, वैसे अब उन्हें लगने लगा है कि यह उनका यह पैसा डूब चुका है। इसके साथ विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का को ताने मारे साथ ही मीडिया के सवालों पर कई बार भड़क भी गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *