विवेकानंद फाउंडेशन ने पार्टी बनाने का ऐलान किया
विवेकानंद फाउंडेशन ने पार्टी बनाने का ऐलान किया

विवेकानंद फाउंडेशन ने आज यहां एक राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की, जो 2019 के लोकसभा चुनाव सहित अगले दो वषरें में राज्यों में होने विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी।

राष्ट्रीय राजधानी के प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में फाउंडेशन के प्रबंध ट्रस्टी अमलान विश्वास ने बताया, ‘‘ पार्टी का नाम नेशनल फ्रीडम पार्टी रखा गया है। इस पार्टी का गठन विवेकानंद फाउंडेशन कर रहा है और इसके पास देश के तमाम प्रांतों में लाखों कार्यकर्ता है।’’ पार्टी के संयोजक बने विश्वास ने बताया, ‘‘ पार्टी का गठन देश में क्रांतिकारी तथा वास्तविक परिवर्तन लाने के लिए किया जा रहा है। पार्टी का औपचारिक ऐलान एक अक्तूबर को गांधी समाधि राजघाट पर किया जाएगा और उसी दिन पार्टी की राष्ट्रीय तथा राज्यों की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।’’ विश्वास ने बताया कि एक अक्तूबर को ही आगामी रोडमैप के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया, ‘‘ पार्टी अगले दो साल में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। शुरूआत में पार्टी अगले साल होने वाले गुजरात, गोवा, त्रिपुरा और पंजाब के चुनावों में सभी सीटों पर लड़ेगी।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी 2019 के लोकसभा में देश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

विश्वास ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश का चुनाव नहीं लड़ेगी, क्योंकि वहां उनका संगठन मजबूत नहीं है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि पार्टी का गठन युवाओं को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी 2018 में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

( Source – पीटीआई-भाषा )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *