world_bank2विश्व बैंक की टीम ने किया जल संसाधन परियोजना का अवलोकन
मेहगांव,। विश्व बैंक द्वारा प्रवर्तित जल संसाधन विभाग की सिंचाई नहरों को पक्का करने की सिंचाई योजना का होलेण्ड से आई एक टीम ने निरीक्षण किया और किसानों को सिंचाई साधनों के महत्व के बारे में बताते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई तकनीक महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कनाथर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक चौ. मुकेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में होलेण्ड से आए जूप स्टाउट जैसनी, मार्टिन बर्टन व कजाकिस्थान से मैसिलकनैव, राहुल सेन, ऐन बॉरबरकन, एनपी कोरी, डीके गौर एससी चंबल उपस्थित रहे।इस मौके पर जूप ने बताया कि यहां खेती ही मुख्य जीविका है, इसको और अच्छा बनाने के लिए सिंचाई आवश्यक है। जिसमें विश्व बैंक की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता है वह दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजना का प्रोजेक्ट 30 जून को खत्म होने जा रहा है। उन्होंने विधायक चौ. मुकेश सिंह से अनुरोध किया कि वे इस प्रोजेक्ट को और आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से अग्रह कर पुन: विश्व बैंक को अपना प्रजेक्ट भेजें। जिससे नहरों के बाद आपकी बराहा पक्के होकर सिंचाई सुविधा को सुगम एवं पानी की बरबादी को कम किया जा सके।
क्षेत्रीय विधायक चौ. मुकेश सिंह ने किसानों को संबधित करते हुए कहा कि खूटे एवं पनारे की लड़ाई न लडक़र हमारे बीच विदेश से आए मेहमानों से सीख लें। निश्चित रूप से सिंचाई व्यवस्थाओं में कमी थी, जो विश्व बैंक के प्रोजेक्ट से अब पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्नत खेती से ही देश का विकास होगा। इस लिए सिंचाई साधनों को उपयोग करते हुए फसलों की उत्पादकता को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हमें इतना आत्मनिर्भर बनना होगा कि भविष्य में सिंचाई सुविधाओं को ठीक करने के लिए बाहर से ऋण न लेना पड़े। विधायक ने कहा कि हमारे मुखिया शिवराज सिंह चौहान कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। उसी कड़ी में 229 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जिसे विधायक द्वारा स्वीकृत कराया, हमारी मुख्य परियोजना चंबल नहर प्रणाली परियोजना थी। जिसमें आज 40 वर्ष बाद अंतिम रूप दिया गया है। मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री व प्रमुख सचिव जुलानिया ने परियोजनाओं की स्वीकृति कर धरातल पर उतार दिया गया हैं। नहरों का कार्य पूर्ण हो चुका हैं, अब कुल एवं बरहा को भी जल्दी धरातल पर उतार देंगे, जिससे कृषि लाभ का धंधा बने। इस मैके पर नगर परिषद अध्यक्ष मौ मुकेश भराद्वाज, नगर परिषद मेहगांव उपाध्यक्ष मुरारी सिंह गुर्जर, ग्राम पंचायत सरपंच विनीता गुर्जर, संजय चौधरी, प्रभात किशोर दुबे, नरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *