राज ठाकरे गिरफ्तार, तत्काल मिली जमानत

Raj-Thakareपिछले साल अक्टूबर में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हमले के लिए उकसाने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया गया। घटना गत वर्ष अक्टूबर में मुंबई में हुई है।

बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर राज ठाकरे ने कल्याण रेलवे पुलिस के समक्ष सोमवार को आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ठाणे जिले के कल्याण की एक अदालत ने बाद में उन्हें 1,00,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी।

इस दौरान मनसे के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में अदालत में मौजूद थे। इस दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दंगा और हिंसा के लिए भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here