क्या रामविलास पासवान 23 वर्ष में ही विधायक हो गए?

ramvilas1लोकसभा के वेबसाइट के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान 23 वर्ष में ही बिहार विधानसभा के सदस्य हो गए, जबकि कानून के अनुसार न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।वेबसाइट के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री का जन्म 5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया जिले में हुआ था और वे 1969 में बिहार विधानसभा के सदस्य बने।

लोकसभा के वेबसाइट के अनुसार लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान 23 वर्ष में ही बिहार विधानसभा के सदस्य हो गए, जबकि कानून के अनुसार न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

इनके पास एम.ए. और बी.एल. की डिग्री है। वे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर केवल 23 वर्ष में ही विधायक बन गए।

विदित हो कि संविधान के अनु. 173 (ख) के अनुसार विधानसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

वर्तमान में वे हाजीपुर सुरक्षित सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

https://164.100.47.134/newls/Biography.aspx?mpsno=296

1 COMMENT

  1. हम सब एक विशाल लोकतांत्रिक देश के वासी हैं। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम सब अपने-अपने मत का प्रयोग करें। क्या आप प्रथम दो चरणों में हुए मतदान में मतदाता रहे थे? यदि हाँ तो क्या आपने वोट दिया? यदि आपने मतदान किया तो बहुत ही अच्छी बात है और यदि नहीं किया था तो कम से कम आने वाले चरणों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करके इस गलती को सुधारने का प्रयास करें।
    यदि आप आने वाले चरणों में मतदाता हैं तो हर हालत में मतदान करें। यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अनिवार्य है। इससे देश को विकास की राह मिलेगी। मतदान अवश्य करिए और फिर देखिए कि जिस अव्यवस्था को आप कोसते हैं वह आपको सुधरती दिखेगी।
    मतदान स्वयं करें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
    धन्यवाद
    जागो वोटर जागो
    रायटोक्रेट कुमारेन्द्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here