भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ

0
584

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ का अखिल भारतीय अधिवेषण ३० सितम्बर २०१२,रविवार को दिल्ली के सिरीफोर्ट आडिटोरियम में संपन्न हो गया | एक दिवसीय इस अधिवेषण में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने ”विजन २०१४” नाम से एक स्वास्थ्य अभियान का शुभारम्भ किया है | आयोजन के अध्यक्ष डॉ.अनिल जैन ने देशभर से आये हुए चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का चिकित्सक प्रकोष्ठ (Doctor Cell) अब चिकित्सा प्रकोष्ठ (Medical Cell) हो गया है | अब प्रकोष्ठ का कार्यक्षेत्र और लक्ष्य काफी बड़ा हो गया है | पहले प्रकोष्ठ के माध्यम से सिर्फ डाक्टरों को जोड़ा जाता था किन्तु अब चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी विधाओं के लोग भाजपा से जुड़ेंगे | डॉ. अनिल जैन ने विजन २०१४ के लक्ष्य की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अपने अन्त्योदय का संकल्प लेकर ‘स्वास्थ्य सबके लिए’ (Health for All) इस दिशा में कार्य करेगी | देश के लाखों डाक्टरों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को जोड़ने तथा सेवा भाव प्रधान स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य भी विजन के माध्यम से होगा | सस्ते मूल्य की दवाइयों की उपलब्धता,बजट में स्वास्थ्य सेवाओं हेतु अधिक राशी का प्रावधान, वैकल्पिक चिकित्सा को बढ़ावा देना, आयुष का प्रचार-प्रसार जैसे अनेक कार्य विजन २०१४ का लक्ष्य है | आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर बेहतर स्वास्थ्य नीति का निर्माण कर जनता को भाजपा से जोड़ने का प्रयाश होगा और भाजपा की सर्कार बनने पर इन नीतियों को लागू किया जायेगा | कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी ने कहा की भाजपा का उद्येश्य सत्ता की राजनीती नहीं बल्कि अन्त्योदय के स्वप्ना को साकार करना है | डाक्टर समाज के हर वर्ग से आत्मीयता से जुड़ा रहता है | चिकित्सक प्रकोष्ठ के माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों को अपने करीब लायेंगे | चिकित्सक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.एस.एस. अग्रवाल,आयोजन के सचिव डॉ.एस.सी.एल.गुप्ता,डॉ.रामसागर और प्रभारी व सांसद डॉ.संजय जायसवाल ने देश भर से आये डाक्टरों का स्वागत किया | कार्यक्रम में डॉ.हर्षवर्धन, डॉ.सी.पी.ठाकुर,बिहार तथा पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रीद्वय तथा स्वास्थ्य जगत के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया | दिन भर चले विभिन्न सत्रों में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई | कार्यक्रम के समापन सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री अरुण जेटली तथा संगठन महामंत्री रामलाल जी ने भी अपने विचार रखे | श्री अरुण जेटली ने देश के स्वास्थ्य नीति पर प्रश्नचिन्ह लगते हुए कहा कि दुनिया भारत की ओर बेहतर डॉक्टर मिलने की उम्मीद लिए देखता है लेकिन हालत यह है की हम अपने देश के लिए ही डॉक्टरों की पूर्ति नहीं कर पा रहे है | जरुरत निम्न संसाधनों पर अच्छे मेडिकल कालेज खोलने की है जिसमें गरीब के बच्चे भी मेडिकल की पढाई कर सके | देश के बुद्धिजीवी,मिडिया और नेता सबको स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर अपनी समझ बढ़ानी होगी तभी हम स्वस्थ और खुशहाल भारत का निर्माण कर सकेंगे |

राजीव पाठक

Previous articleएक सच्चा जनकवि हरीश भादानी
Next articleजनता को बेवकूफ बना रहे हैं राजनैतिक दल
डॉ. अनिल जैन
डॉ अनिल जैन जी का सामाजिक परिचय उनके विद्यार्थी जीवन काल से ही प्रारंभ हो जाता है,जब उन्होंने लखनऊ में मेडिकल की अपनी पढाई के साथ-साथ छात्रों की आवाज़ को मजबूत किया | पढाई पूरी करने के पश्चात् आपने झारखण्ड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में वनबंधुओं के बीच कई वर्षों तक समाजसेवा का कार्य किया | रचनात्मकता और सामाजिक जीवन के अनुभव ने राजनीतिक जीवनधारा की दिशा प्रदान की | अपने चिकित्सकीय सेवा को भी जारी रखते हुए वर्तमान में आप इन्द्रप्रस्थ अपोलो हास्पिटल, दिल्ली में सीनियर कंसल्टेंट सर्जन हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी हैं | आप भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अखिल भारतीय संयोजक तथा उत्तराखंड के सह प्रभारी के दायित्व में भी रह चुकें हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here