देश के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू

हैदराबाद, देश के सबसे लंबे फ्लाई ओवर पर यातायात सेवा शुरू होने के बाद से शहर से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक लोगों को पहुंचना आसान हो जाएगा है। मुख्य शहर से हवाई अड्डे की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है।

देश के सबसे लंबे यानी 11.633 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का नाम ‘पीवीएनआर एक्सप्रेस वे’ रखा गया है। यह पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के नाम पर है। यह फ्लाईओवर शहर के मेहदीपटनम इलाके को हैदराबाद-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग -7 और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ता है। इसकी चौड़ाई 17.2 मीटर है।

मेहदीपटनम के ‘सरोजिनी देवी आई हॉस्पीटल’ से शुरू होने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण ‘हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण’ ने किया है। इसकी लागत 4.39 अरब रुपए आई है। यह फ्लाईओवर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के ‘अरामघर जंक्शन’ पर समाप्त होता है। इसके शुरू हो जाने से लोग के हवाई अड्डे पहुंचने में लगने वाले समय में करीब 40 मिनट की कमी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here