• मुख पृष्ठ
  • राजनीति
    • चुनाव
      • लोकसभा चुनाव
      • विधानसभा चुनाव
      • घोषणा-पत्र
      • चुनाव विश्‍लेषण
      • आंकडे
  • आर्थिकी
  • विश्ववार्ता
  • मीडिया
  • मनोरंजन
    • खेल जगत
    • टेलिविज़न
    • रेडियो
    • सिनेमा
    • संगीत
    • चुटकुले
    • कार्टून
  • धर्म-अध्यात्म
  • कला-संस्कृति
  • साहित्‍य
    • लेख
    • कहानी
    • कविता
    • गजल
    • आलोचना
    • व्यंग्य
    • पुस्तक समीक्षा
  • समाज
  • साक्षात्‍कार
  • विविधा
  • अन्य
    • वीडियो
    • महिला-जगत
    • बच्चों का पन्ना
    • विधि-कानून
    • हिंद स्‍वराज
    • सार्थक पहल
    • खेत-खलिहान
    • जन-जागरण
    • विज्ञान
    • स्‍वास्‍थ्‍य-योग
    • सैर-सपाटा
    • खान-पान
  • संपर्क


मोदी, कांग्रेस और अहमद की तिकड़ी का गुजरात


गौतम चौधरी

हिन्दी के दैनिक अखबार में गुजरात के यशस्वी मुख्यमंत्री नरेन्द्रभाई दामोदरभाई मोदी से संबघित एक खबर पढी। इस बार गुजरात कांग्रेस ने मोदी के बारे में प्रशंसा का विज्ञापन छपवाया है। खबर का कुल लब्बोलुआब, अखबार के खबरची यह साबित करने पर तुले हैं कि प्रशंसा वाला यह विज्ञपन प्रदेश कांग्रेस की किसी भूल का प्रतिफल है। सो गुजरात कांग्रेस से गलती हो गयी है। पता नहीं इस खबरची की व्याख्या में कितनी सत्यता है लेकिन अगर गुजरात कांग्रेस ने मोदी के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल की सराहना की है, मोदी के द्वारा किये गये विकास को अपनी स्वीकृति दी है तो इसके लिए गुजरात कांग्रेस धन्यवाद का पात्र है। वाकई पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर विकास में योगदान की सराहना तो होनी ही चाहिए। खबरची की खबर और उसकी मीमांसा पर बहस करने से कुछ मिलने वाला नहीं है। सवाल यह है कि गुजरात कांग्रेस ने पहली बार मोदी की स्वीकार्यता को सार्वजनिक किया है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि पहले प्रदेश कांग्रेस की कमान सिद्धार्थ भाई पटेल के जिम्मे था और अब गुजरात कांग्रेस के प्रधान सोनिया कांग्रेस के महामात्य अहमदभाई पटेल के घोषित शिष्य अर्जुन भाई मोढवाडिया हैं।

ऐसे गुजरात कांग्रेस में अन्दरखने मोदी की जबरदस्त स्वीकार्यता है। गुजरात कांग्रेस या फिर सोनिया कांग्रेस के लिए नरेन्द्र भाई कभी अस्वीकार्य नहीं रहे। नरेन्द्र भाई मोदी और शिवराज सिंह चौहान की सरकार आज भी कांग्रेस के रहमोकरम पर टिकी है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान वास्तविक मुख्यमंत्री नहीं है वहां का असली मुख्यमंत्री सोनिया कांग्रेस के सिपहसालार दिग्विजय सिंह ही हैं जबकि गुजरात की सरकार का असली सूत्रघार सोनिया कांग्रेस के महामात्य अहमद भाई पटेल हैं। अगर ऐसा नहीं है तो प्रदेश में मोदी को छोडकर तमाम गुजरात और हिन्दुत्व समर्थक नेताओं की या तो हत्या करा दी गयी या फिर उन्हें अहमदाबाद के केन्द्रीय कारागार में डाल दिया गया है। इस प्रकरण से मोदी और अहमद दोनों खुश हैं। मोदी के बारे में आम चर्चा होती है कि उन्होंने गुजरात में जबरदस्त विकास किया है। विकास का मॉडल अगर गुजरात को मान लिया जाये तो इस देश का प्रत्येक राज्य गुजरात से ज्यादा विकसित है। विकास का मतलब आम व्यक्ति के आमदनी है। गुजरात में जितनी महगाई है उतनी महगाई पूरे देश में कही नहीं है। पंजाब की तरह गुजरात की खेते को विदेशी बीज कंपनियों का गुलाम बनाया जा रहा है। देश में सबसे महगी बिजली गुजरात के किसानों को उपलब्ध है जबकि उद्योग जगत को करोडों रूपये का टक्स माफ किया जाता रहा है। बाहर के लोग केवल अखबर पढकर और दूरदर्शन वाहिनियों को देखकर मनतव्य बनाते हैं जो मोदी के द्वारा दिये विज्ञापनों के कारण उनकी छवि को ठीक करने में लगी है। यह बात कम ही लोगों को पता होगा कि मोदी अपनी छवि को ठीक करने के लिए एक अमेरिकी पीआर कंपनी को हायर कर रखे हैं जिसका नाम है। सरकारी महकमों में विगत 10 सालों से बहाली बंद है। ठेके और संविदा पर युवाओं को रखा जा रहा है जिसका वेतन निहायत कम है। कच्छ, हो या दहेज, मुन्दरा हो या फिर अलंग। बडे बडे कारखाने तो लग रहे हैं लेकिन वहां भी परप्रांतियों को कम वेतन पर रोजगार मिल रहा है। आम गुजराती बेरोजगार भटकने को विवश है। पंचमह, गोधरा, साबरकांठा, बनासकाठा, पाटन, नर्मदा आदि जिले के आदिवासी दिहारी मजदूरी करने के लिए विवस हैं। उन आदिवासियों को नियोजित करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। बावजूद मोदी गुजरात और भाजपा के लिए अपरिहार्य हैं। मोदी को इस देश के तमाम कॉरपोरेट समूह का समर्थन प्राप्त है यह इसलिए नही कि मोदी गुजरात का विकास कर रहे है यह इसलिए कि मोदी ने गुतरात को व्यापारियों का गुलाम बना दिया है। मोदी का राष्ट्रवाद कॉरपॉरेट राष्ट्रवाद है न कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद। मोदी वही कर रहे हैं जो कांग्रेस चाहती है तो फिर कांग्रेस का खुश होना स्वाभाविक है। मोदी ने कांग्रेस के सिद्धार्थ पटेल से लेकर नरहरी भाई अमीन तक के लिए अपना दरबार खोल रखा है। अंदरखाने तो यह भी चर्चा है कि मोदी अहमद भाई पटेल के माध्यम से सोनिया गांधी तक को उपकृत करते हैं। मोदी के राज में जिन हिन्दुवादी नेताओं का पतन हुआ है या यों कहें कि योजनाबद्ध तरीके से उन्हे निवटाया गया उसमें राजकोट के काका प्रवीण भाई मणियार, सूरत के काशिराम राणा, पूव मुख्यमंत्री केसूभाई पटेल, पूर्व गृहराज्य मंत्री गोवधन भाई झडफिया, भाजपा और संघ के समन्वयक भास्कर राव दामले, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी आदि प्रमुख हैं। संजय जोषी की सीटी फेंक है। जिसने सीडी बनाई उसके भाई की कंपनी को गुजरात सरकार के आई टी विभाग से जबरदस्त ठेका दिया गया। आज सीडी कांड का मास्टर माईड अमेरिका में है। जांच में सीडी बनाने वाला, सीडी मुम्बई के भाजपा अधिवेशन में पहुंचाने वाला और वहां सीडी बांटने वाला सब लोकेट हो चुका है। मोदी मंत्रीमंडल के दो गृहराज्य मंत्रियों की तो भयानक दुर्गति हुई है। हरेन पण्ड्या की तो हत्या ही कर दी गई और अमित भाई षाह गुजरात छोड कर दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। यह योजना मोदी की कम सोनिया कांग्रेस के महामात्य अहमद भाई की ज्यादा है। नरेन्द्र भाई दामोदर भाई मेदी ने स्वामी असीमानंद को भी ठिकाने लगाया है। तिस्ता सेतलवार हो या फिर फादर सेंडिक प्रकाश या मुकुल सिन्हा, हर किसी का मोर्चा मोदी को फायदा पहुंचा रहा है। विगत एक साल से तिस्ता की गिरफ्तारी टाली जा रही है। मोदी को बस अपनी चिंता है इसलिए मोदी तिस्ता को निवटाना नहीं चाहते। उसकी गिरफ्तारी के बाद मोदी को जनता के सामने रखने के लिए कोई विषय कहां बचेगा? सो मोदी को गुजरात की जनता के लिए तिस्ता को बचाये रखना जरूरी जान पड़ता है। मोदी के खिलाफ जो भी सामाजिक और राजनीतिक विरोध होता है उसका सीधा फायदा मोदी को पहुचता है। इस बात की जानकारी कम ही लोगो को होगी कि अमित भाई शाह को भी नरेन्द्र भाई मोदी ने ही निवटाया क्योंकि मोदी अनंनदी बेन पटेल के समकक्ष अन्य किसी नेता को खडा होते देखना नहीं चाहते हैं। मोदी के वर्तमान मंत्रिमंडल में बजू भाई वाला के आलावा और कई नेता वरिष्ट हैं लेकिन मोदी की अनुपस्थिति में मंत्रिमंडल की बैठक अनंदी बेन ही लेती है। मोदी ऐसा करके यह संदेश देना चाहते हैं कि उनके बाद अनंदी बेन ही प्रदेश की कमान सम्भालेगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में मोदी अनंदी बेन को आगे बढाने के लिए कई वरिष्ट मंत्रियों का टिकट काटने वाले हैं जिसमें वजु भाई वाला और जयनारायण भाई व्यास का नाम पहली सूचि में है। मोदी दिल्ली प्रस्थान से पहले गुजरात कैबिनेट की कमान अनंनदी बेन को सौपेगे यह मोदी का राजनीतिक रोड मैप है । इस राजनीतिक को सफल बनाने के लिए मोदी को अमित भाई से पीछा छुडाना जरूरी था। यह काम आसान नहीं था। पहले तो विगत विधानसभा में अमित भाई का टिकट काटने की योजना बनाई गयी लेकिन बडे परिप्रेक्ष्य में स्वीकार्यता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निकटता के कारण मोदी ने ऐन मौके पर अपना पैर पीछे कर लिया और अमित भाई विधायक बन गये। फिर मंत्री पद भी उन्हें दिया गया लेकिन मोदी को तो उन्हें निवटाना था सो शाह के खिलाफ एक षडयंत्र किया गया और वे समाप्त हो गये। अमित भाई खंटी गुजराती हैं। जैन और वैष्णव दोनों में उनकी जवरदस्त पकड है। यही नही शाह लॉ प्रोफाईल के नेता हैं। हालांकि पहले षाह की संध के निकट नहीं थी लेकिन वे अब संध के करीब माने जाते हैं। गुजरात प्रशासन में भी शाह की अच्छी पकड हो गयी थी। अनंदी बेन में ये सारे गुण नहीं है जिसके कारण वह शाह से पिछडने लगी। मोदी और कांग्रेस दोनों मिलकर साहराबुद्दीन मामले में शाह को बली बा बकडा बनाया और उसकी कुर्बानी दे दी गयी।

जब केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सोहराबुद्दीन एवं उसकी पत्नी की हत्या की जांच का जिम्मा सौंपा गया तो वह जांच केवल शाह तक ही सीमित रहा आगे नहीं बढ पाया। जांच के लिए ब्यूरो के दो प्रभावशाली अधिकारियों को दिल्ली से अहमदाबाद भेजा गया था। ब्यूरो के अधिकारी कडा स्वामी और अमिताभ ठाकुर मामले की परत दर परत खोल रहे थे मामला अभी शाह तक ही पहुंचा था कि कंडा स्वामी दिल्ली बुला लिये गये और ठाकुर को कही प्रशिक्षण के लिए विदेश भेज दिया गया। प्रेक्षक मानते हैं कि ऐसा मोदी के परम मित्र अहमद पटेल के इशारे पर किया गया। शाह निवट गये। अब अनंदी बेन के लिए रास्ता साफ हो गया। शाह को निपटाने के बाद सीबीआई जांच की हवा निकल गई। गुजरात के प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को मंत्रीमंडल की बैठक होती है। बुधवार के दिन सरकारी गाडी अहमदाबाद से पत्रकारों को गांधीनगर ले जाती है। सचिवालय की छठी मंजिल पर पत्रकारों का कक्ष बना है जिसमें एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सभी संवाददाताओं को विज्ञप्ति दे देता है और गोटा-भजिया तो कभी दाल-बडा के साथ चाय पिला कर विदा कर देता है। कभी कोई मंत्री या सरकार का अधिकारी कैबिनेट ब्रीफ नहीं करता। लेकिन मंत्रिमंडल की बैठक किसने ली यह तो जानकारी हो ही जाती है। गुजरात शासन के एक अवकाश प्राप्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने तो यहां तक बताया कि अब प्रशासन और कार्मिक विभाग में भी अनंदी बेन का हस्ताक्षेप होने लगा है। हलांकि शाह के जेलगमन के बाद मोदी ने गृहराज्य मंत्रालय की जिम्मेबारी प्रफुल्ल पटेल को सौंप दिया लेकिन पटेल केवल अनंदी बेन के निर्णयों की घोषणा मात्र करते हैं। पटेल के बारे में तो यहां तक चर्चा है कि वे अनंदी बेन के सबऑडीनेट बनकर रह गये हैं।

दूसरी ओर मोदी ने राष्‍ट्रीय स्वंयसेवक संघ ही नही उसके तमाम अनुषांगिक जन संगठनों को ठिकाने लगाया है। गुजरात के विकास में और भाजपा को सत्ता दिलाने में दो व्यवस्था की बडी भूमिका रही है। पहला गुजरात का सहकारी आन्दोलन और दूसरा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संध के द्वारा खडा किया गया जन संगठन। मोदी जी और उनके कारॅपोरेटी नौकरशाह लॉबी ने दोनो तंत्र को लगभग समाप्त कर दिया है। गुजरात में अब न तो विश्‍व हिन्दू परिषद् कहीं दिखता है और न ही भारतीय किसान संघ। मोदी ने राजकोट नागरिक सहकारी बैंक को निवाटाने का भी भरसक प्रयास किया लेकिन वे सफल नही हो पायें। उसी प्रकार सौराष्ट्र में पानी पर काम करने वाली संस्था को मोदी सरकार ने समाप्त कर दिया क्योंकि मोदी सरकार के बोरा बंद धोटाले को उस संस्था ने उजागर किया था। गुजरात में मोदी के कार्यकाल में सुतलाम सुफलाम योजना चलाया गया। कैग की रिपोर्ट में इस योजना में हजारों करोड रूपये का धोटाला दिखाया गया है। विष्व बैंक के पैसे से गुजरात की सडकें बनाई गयी है। इससे गुजरात की अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ पड़ा है लेकिन अभी तक वह कर्ज नहीं उतारा जा सका है। यही नही प्रदेश में मीलो की संख्‍या तो बढ रही है लेकिन रोजगार का प्रतिशत लगातार घट रहा है। निवेशक सम्मेलनों का प्रभाव नकारात्मक रहा है। हां इन दिनों कांग्रेस और भाजपा दोनों दल के नेताओं की जबरदस्त अर्थिक प्रगति हुई है। इसका प्रमाण नेताओं के संपत्तियों में हो रहे बढोतरी से लगाया जा सकता है। एक बात और कांग्रेस भी गुजरात प्रदेश में मोदी के इषारे पर कमजोर और डम्मी को नेतृत्व देती रेही है पहले सिद्धार्थ भाई अध्यक्ष थे तो आजकल अर्जुन भाई मोढवाडिया हैं। मोढवाडिया अहमद भाई के घोषित शिष्यों में से हैं। प्रदेश की कमान युवा नेता शक्ति सिंह गोहिल पर होती तो मोदी परेशान होते क्योंकि गोहिल की छवि साफ सुथरी है और वाणी में दम भी है। गोहिल युवा भी हैं।

कुल मिलाकर गुजरात में कांग्रेस और मोदी की भाजपा तोरा बियाह में हम नटुआ, आ हमरा विआह में तू नटुआ के कहावत को चरितार्थ कर रही है। गुजरात में सोनिया कांग्रेस का सहयोग मोदी को मिलता रहा है। क्योंकि मोदी कांग्रेस का काम ही कर रहे हैं। संघ को निबटा रहे हैं। भाजपा के सिद्धांतनिष्‍ठ और प्रभावशाली नेता को ठिकाने लगा रहे हैं। लूट को छुट दे रहे हैं। कॉरपोरेट को प्रदेश की जनता के शर्तों पर संरक्षण दे रहे हैं। हिन्दुवादी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। हरेन भाग के घरवाले लगातार मोदी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में सीबीआई अपने ही जांच पर फिर से सवाल खडा नहीं करना चाहती है लेकिन पांडया की हत्या के लिए प्रयुक्त हथियार वही व्यक्ति उपलब्ध कराया था जिसने सोहराबुद्दीन की हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराया। अब तो एक और हत्या की जांच की जिम्मेबारी सीबीआई के पास है जिसके बदौलत राज्य में मोदी और अहमदभाई मोदियाना कनसेप्ट को एक इनिंग और खेलने का मौका देने वाले हैं। अखबार जो साबित करना चाहती है वह साबित करे लेकिन गुजरात कांग्रेस सदा से मोदी भाजपा की बी टीम बनकर प्रदेश में काम की है। हां इसमें नया यह है कि अबकी बार गुजरात कांग्रेस ने सार्वजनिक तौर पर मोदी को स्वीकार लिया है।

January 31st, 2012 | 128 views | Print This Post Print This Post | Email This Post Email This Post
Category: राजनीति | Tags: ahmad patel, Congress, Narendra Modi
Share on MySpace Share in Google Buzz Y!:Yahoo Buzz

आपको यह भी पसंद आयेंगे:

  • …एक थी कांग्रेस!
  • कांग्रेस को नेता नहीं नीति बदलने की ज़रूरत है!
  • जो जीत को हार में बदल दे उसे कांग्रेस कहते हैं!
  • वाड्रा की दावेदारी कांग्रेस पर पड़ रही भारी
  • देश संविधान की धज्जियां उड़ाते यह स्वयंभू सांस्कृतिक राष्ट्रवादी
  • राजनीति उत्तराधिकार की

प्रवक्ता.कॉम के लेखों को अपने मेल पर प्राप्त करने के लिए
अपना ईमेल पता यहाँ भरें:

परिचर्चा में भाग लेने या विशेष सूचना हेतु : यहाँ सब्सक्राइव करें


  • Most recent
    Most liked
    Show all Comments (1)
  • राकेश

    ये कहना अतिशयोक्ति है की “मोदी के काल में गुजरात का विकास नहीं हुआ है”. निश्चित तौर पे मंदी के काल में गुजरात का सर्वाधिक विकास हुआ है.

    कांग्रेस ने गुजरात दंगे का जिन्न मोदी के पीछे लगा रक्खा है, इस जिन्न से बचने के लिए मोदी ने अहमद पटेल को पटा रक्खा है. ऐसा भी नहीं है की कांग्रेस की पसंद मोदी हैं, यदि ऐसा है तो एक-के-बाद एक मोदी पे इतने केस नहीं चलाये जाते. अपने देश में एक से बढ़कर एक दंगे हुए हैं पर दंगे का डंडा मोदी पे ही चलाया जाता है.

    हाँ इन बातों में सच्चाई अवश्य दिखती है की मोदी के काल में कोर्पोरेट जगत मालामाल है, आम जनता को इसका पूरा फायदा नहीं मिला है.

    और मोदी के काल में संघ और विश्व हिन्दू परिषद् को भी काफी नुकसान हुआ है.

    सच कहें तो मोदी एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं. संघ या विश्व हिन्दू परिषद् ने जहाँ कहीं मोदी का विरोध किया उनको मोदी ने ठिकाने लगा दिया.

    May 14 2012
    CommentsLikeUnlike

    • अपनी प्रतिक्रिया व विचार यहाँ लिखें :



     (Press Ctrl + G) or Click on letter (अ) to toggle between English and हिंदी, for other Indian Languages scroll down (अ)
    • हिंदी में टाइप करें

      यहाँ क्लिक करें

    • हिंदी फॉण्ट कन्वर्टर

      हिंदी फॉण्ट से यूनिकोड

    • सबस्क्राइब

      प्रवक्‍ता डॉट कॉम के लेखों को अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्‍स में अपना ईमेल पता भरें:

    • आपका मत

      उड़ीसा में अपहृत विधायक मामले में सरकार ने माओवादियों के सामने घुटने टेक दिए ?

      View Results

      Loading ... Loading ...
      • Polls Archive
    • परिचर्चा

      स्वस्थ बहस ही लोकतंत्र का प्राण होती है। यहां आप समसामयिक प्रश्‍नों पर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।
    • विषय सूची

    • लेखक के अनुसार पढ़ें

    • अब तक

    • आपने कहा…

      • tejwani girdhar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
      • dr. madhusudan on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
      • dr. rajesh kapoor on भद्रजनों ने क्या कभी अपनी अभद्र भाषा पर गौर किया है ?
      • Danish umar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
      • Net Ram Maharania on बडबडाहट……गाँधीजी कि पुण्यतिथि पर मेरी दो कड़वी कविताएँ
      • manoj sharma on क्यों बनते हैं किन्नर – राजकुमार सोनी
      • LAL CHAND on आर.एस.एस. और पी. चिदंबरम
      • harpal singh on ‘नामवर सिंह आलोचक कम और साहित्य के प्रौपेगैण्डिस्ट ज्यादा नजर आते हैं’
      • Himkar Shyam on 60 साल की संसद, सड़ता अनाज और भूखे लोग
      • harpal singh on समलैंगिक स्वीकृति के मायने
      • AKASH MISHRA on 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
      • MANJU MADHUR JOHRI on 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
      • ePandit on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
      • Prof. Mukund Hambarde on राहुल गांधी के इस बयान में कुछ भी गलत नहीं है : डॉ. मीणा
      • Prof. Mukund Hambarde on हिन्दुत्व और विश्व बंधुत्व : विपिन किशोर सिन्हा
      • girish pankaj on डॉ. मधुसूदन: ”हिंदी-अंग्रेज़ी टक्कर?” भाग-एक
      • R.Singh on 60 साल की संसद, सड़ता अनाज और भूखे लोग
      • वीरेन्द्र जैन on आर.एस.एस. और पी. चिदंबरम
      • dr. rajesh kapoor on नीबू से कैंसर का इलाज संभव / डॉ. राजेश कपूर
      • tejwani girdhar on असली हीरो आप तो फास्ट ट्रेक कोर्ट आमिर के कहने पर क्यों?
      • iqbal hindustani on तय सीमा में करें काम-काज
    • Alexa Rank

    • FOLLOW US ON

      
    • लेखक परिचय

      संजीव कुमार सिन्‍हा
      संजीव कुमार सिन्‍हा

      2 जनवरी, 1978 को पुपरी, बिहार में जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कला और गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्रियां हासिल कीं। दर्जन भर पुस्तकों का संपादन। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर नियमित लेखन। पेंटिंग का शौक। छात्र आंदोलन में एक दशक तक सक्रिय। जनांदोलनों में बराबर भागीदारी। मोबाइल न. 9868964804 संप्रति: संपादक, प्रवक्‍ता डॉट कॉम
    • ‘प्रवक्‍ता’ एक नजर में

      6,000 से अधिक लेख / 500 से अधिक लेखक / 68,534 एलेक्‍सा रैंकिंग / 51,281 पेजव्‍यू प्रतिदिन (जनवरी 2012)
    • प्रवक्ता पर लेख भेजे

      प्रवक्ता पर लेख भेजने के लिए यहां क्लिक करें या फिर सीधे prawakta@gmail.com पर हमें लिख भेजें।
    • नवीनतम लेख

      • ऐतिहासिक करालपूरा उपेक्षा का शिकार
      • कब जगमग होगा गांव
      • तुष्टिकरण का सबब है हज यात्रा में छूट
      • 60 साल की बूढी संसद को दरकार है सम्मान की
      • भद्रजनों ने क्या कभी अपनी अभद्र भाषा पर गौर किया है ?
      • क्या २जी घोटाले का सच सामने आएगा?
      • नक्सल समस्याः जड़ में हल तलाश कीजिए
      • खदानों में लगी आग से जल रहा झारखंड
      • बडबडाहट……गाँधीजी कि पुण्यतिथि पर मेरी दो कड़वी कविताएँ
      • गजल-भेंट मज़दूरों की क्यों लेती बताओ चिमनियां-इकबाल हिंदुस्तानी
    • परिचर्चा

      • तीन साल का हो गया ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’
      • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ बना वैकल्पिक वेबसाइटों का सिरमौर
      • परिचर्चा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम
      • यूपीए-2 के दो वर्ष: आम आदमी की कीमत पर असफलताओं का जश्‍न
      • परिचर्चा: काला धन
      • परिचर्चा : क्या डॉ. विनायक सेन देशद्रोही हैं?
      • परिचर्चा : यूपीए सरकार और भ्रष्‍टाचार
      • बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर परिचर्चा
      • ‘प्रवक्‍ता डॉट कॉम’ के दो वर्ष पूरे होने पर विशेष
      • राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ और सिमी में कोई फर्क नहीं : राहुल गांधी
      • परिचर्चा : अयोध्‍या मामले पर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ का निर्णय
      • एलेक्‍सा एक लाख क्लब में ‘प्रवक्‍ता’ शामिल
      • परिचर्चा : राष्ट्रमंडल खेल और सेक्स
      • परिचर्चा : आम आदमी आज दाल-रोटी तक के लिए मोहताज
      • परिचर्चा : क्या जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए?
      • परिचर्चा: ‘नक्‍सलवाद’ के बारे में आपका क्‍या कहना है…
      • परिचर्चा : राज ठाकरे की राजनीति के बारे में आप क्‍या कहते हैं?
      • परिचर्चा : मार्क्‍सवाद और धर्म
      • परिचर्चा : हिंद स्वराज की प्रासंगिकता
    • जरूर पढ़ें

      • भारत को कैसे मिले अब तक के अपने राष्ट्रपति
      • हिन्दुत्व और विश्व बंधुत्व : विपिन किशोर सिन्हा
      • समलैंगिक स्वीकृति के मायने
      • ‘नामवर सिंह आलोचक कम और साहित्य के प्रौपेगैण्डिस्ट ज्यादा नजर आते हैं’
      • शब्द वृक्ष दो: डॉ.मधुसूदन
      • खिचड़ी भाषा अंग्रेज़ी – डॉ. मधुसूदन
      • एक बंगारू तो पकड़ा गया बाकी पर न्यायतन्त्र की आंखों पर पट्टी क्यों ?
      • बंगारू लक्ष्मण का अपराध क्या था?
      • बंगारू लक्ष्मण की सजा से उठे सवाल
      • रघुनाथ सिंह की दो कविताएं
      • ॥अमृत भाषा संस्कृत॥- डॉ. मधुसूदन उवाच
      • वे जो हर सांस में भारत को ही जीते हैं / नरेश भारतीय
      • सभी धर्मों में एक ही बात नहीं / शंकर शरण
      • कम्युनिस्टों का असली चेहरा / विपिन किशोर सिन्हा
      • ईसाई धर्म और नारी मुक्ति / प्रो. कुसुमलता केडिया
      • भारतीय वामपंथ के पुनर्गठन की एक प्रस्तावना / अरुण माहेश्‍वरी
      • आदिवासी कुंभ से क्या हासिल होगा आरएसएस को / संजय द्विवेदी
      • पश्चिमी रंग में रंगा भारत: नकलची भूरा बंदर / विश्व मोहन तिवारी
      • IIT रुड़की : ये कैसी इंजीनियरिंग है? / सुरेश चिपलूनकर
      • दबाव की राजनीति में इतिहास और तथ्य की विदाई / जगदीश्‍वर चतुर्वेदी

    • मुख पृष्ठ
    • हमारे बारे में
    • संपर्क
    • प्रवक्‍ता मण्डली
    • लेख भेजें
    • संपादक
    • ई-मेल
    • चर्चा में प्रवक्‍ता
    • प्रवक्ता पर विज्ञापन
    • Log In
    • पोल Archive
    • Pravakta Ads
      • Chhatisgarh-Ads
      • प्रवक्‍ता के सम्‍मानित पाठक
    • User Online
    • Hindi Font Converter
    • आर्थिकी
    • कला-संस्कृति
    • चुनाव
      • घोषणा-पत्र
      • जन-जागरण
      • लोकसभा चुनाव
        • आंकडे
        • चुनाव विश्‍लेषण
      • विधानसभा चुनाव
    • जरूर पढ़ें
    • ज्योतिष
      • राशिफल
      • वर्त-त्यौहार
    • टॉप स्टोरी
    • धर्म-अध्यात्म
      • चिंतन
    • पत्रिका पर नजर
    • परिचर्चा
    • पर्व – त्यौहार
    • प्रवक्ता न्यूज़
    • मनोरंजन
      • कार्टून
      • खेल जगत
      • चुटकुले
      • टेलिविज़न
      • रेडियो
      • संगीत
      • सिनेमा
    • महत्वपूर्ण लेख
    • मीडिया
    • राजनीति
    • विधि-कानून
    • विविधा
      • उत्‍पाद समीक्षा
      • खान-पान
      • खेत-खलिहान
      • टेक्नोलॉजी
      • पर्यावरण
      • बच्चों का पन्ना
      • महिला-जगत
      • विज्ञान
      • शख्सियत
      • साक्षात्‍कार
      • सार्थक पहल
      • सैर-सपाटा
      • हिंद स्‍वराज
    • विश्ववार्ता
    • वीडियो
    • समाज
    • साहित्‍य
      • आलोचना
      • कविता
      • कहानी
      • गजल
      • पुस्तक समीक्षा
      • लेख
      • व्यंग्य
    • स्‍वास्‍थ्‍य-योग

    Copyright © 2010 PRAVAKTA.COM
    Designed & Developed by Manu Info Solutions (MiS)