केंद्रीय कर्मचारियों में महिलाओं का प्रतिशत 10 से भी कम – ब्यूरो

tkaकेंद्रीय कर्मचारियों की कुल संख्या में महिलाओं का अनुपात 10 प्रतिशत से भी कम है। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव टी. के. ए. नायर ने एक पत्रिका के अंतर्राष्ट्रीय विशेषांक के विमोचन समारोह में कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों में महिलाएं केवल 7.52 प्रतिशत हैं।

नायर ने कहा समारोह के दौरान कहा कि प्रशासनिक सेवा में महिलाओं का प्रतिशत 24, भारतीय पुलिस सेवा में 18.5 प्रतिशत तथा भारतीय विदेश सेवा में 18 प्रतिशत है। वे राजधानी में ब्यूरोक्रेसी टुडे नाम की पत्रिका के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक अंक के विमोचन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम एक कार्यकारी लोकतंत्र हैं और नौकरशाही की भूमिका बदलने जा रही है। ऐसे में सार्वजनिक प्रशासन में महिलाओं का परिदृश्य हर हाल में बदलना चाहिए। फिलहाल नौकरशाही में महिलाओं की भूमिका पूरी कहानी का एक बहुत ही छोटा-सा हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here