मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नाम पर हमेशा गरीबों के साथ मजाक किया है। पिछले पांच वर्षों में जब से कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में आयी है गरीबी बढ़ी है और जनता की क्रय शक्ति घटी है। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की खुशहाली के लिये कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने के संकल्पित प्रयास आरंभ किये है।शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि किसानों और गांवों की हालत में सुखद परिवर्तन लाये बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 3 प्रतिशत ब्याज पर किसानों को कर्ज दिलाने वाली भाजपा सरकार देश में अग्रणी सरकार बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के चांदौन में जनसभा को संबोधित किया और लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर केन्द्र में आडवाणी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने भी सभा को संबोधित किया। शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में विÜवास का गहरा संकट उत्पन्न हो चुका है। कांग्रेस प्रबल प्रतिद्वंदी बनने के बजाय खुद अंतर्कलह का शिकार है। कांग्रेस दल में ही जब लोकतंत्र नहÈ रहा तो देश की जनता कांग्रेस से लोकतंत्र के संरक्षण की आशा कैसे कर सकती है। कांग्रेस ने पांच वर्षों में देश को महंगाई, असुरक्षा का उपहार दिया है। शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह ने जिस तरह सार्वजनिक मंच पर अपनी मौन पीड़ा व्यक्त की उससे कांग्रेस की दिशा और दशा पर तरस आता है। जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नसीहत देकर सत्ता से बेदखल करें। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार दोबारा बनाने के लिये होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को रिकार्ड जीत दिलाकर देश को नई दिशा दिलाने में क्षेत्रीय जनता कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता को यह मानसिकता बना लेना चाहिए कि भाजपा जीतेगी तो देश जीतेगा। देश की जनता खुशहाली का अध्याय लिखेगी।
देखिए अब कौन आती है … और साथ क्या लाती है ?