गुरु की महिमा

0
386

गुरु बिन न ज्ञान होत है,गुरु बिन न कोई है समान |
गुरु बिन मार्ग दिखत है,गुरु बिन बढे न कोई शान ||

गुरु ज्ञान की बेल है,बाकी सब है कंटीली बेल |
ये ऊपर ले जायेगी,बाकी हो जायेगी सब फेल ||

गुरु की नित वंदन करो,हर दिन है गुरुवार |
गुरु ही देता शिष्य को अच्छे अचार विचार ||

गुरु से बड़ा कोई नहीं,उसके कोई न समान |
भगवान ने भी शिक्षा ली,गुरु वशिष्ठ से ज्ञान ||

गुरु के स्पर्श से,लोहा भी बने पारस समान |
गुरु ज्ञान की खान है,बाकी सब धूलि समान ||

गुरु ग्रंथो का सार है,गुरु ही है प्रभु का नाम |
गुरु ज्ञान की ज्योति है,गुरु ही है चारो धाम ||

गुरु अन्धकार से खीच कर मन में भरे प्रकाश |
ज्ञान का पानी पिलाकर,शिष्य की बुझाये प्यास ||

गुरु की कृपा जिस पर हो,हो जाते पूरन काम |
गुरु के सेवा करते ही,हो जाता है ब्रह्म ज्ञान ||

आर के रस्तोगी

Previous articleदेश की आजादी के आंदोलन में वीर सावरकर का अमूल्य योगदान
Next articleज्ञान बांटने में नहीं कुछ खोने का डर
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here