राशिफल (भविष्यफल) फरवरी 2017 का—

मेष- इस राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य कहा जायेगा। बहुत सारे मेहमानों की खातिरदारी आपका मूड खराब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।सूचना एवं संपर्क को बल देता हुआ फरवरी माह पद प्रतिष्ठा एवं पैतृक मामलों को आगे बढ़ाने वाला है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। सुख सुविधाओं पर्याप्त बनी रहेंगी। निजी जीवन में शुभता सहजता बनी रहेगी। पूर्वार्ध में भरपूर मेहनत करें ताकि अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाया जा सके। उत्तरार्ध में आर्थिक हित सधे रहेंगे। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। बहुमुखी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करेंगे।कला एवं षिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिलेगा तथा आय भी होगी। प्रबल यात्रा योग के साथ स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। पूर्व में किये गये कार्यो को सराहा जायेगा साथ ही प्रगति के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट में कपड़ा, फार्मा, केमीकल, बैंक सेक्टर से लाभ की संभावना है। स्टील, साॅफ्टवेयर व इलेक्ट्रानिक्स का सौदा न करे। सोने से लाभ तथा चाँदी, जस्ता, एल्युमिनियम सम्बन्धी व्यापार नहीं करने की सलाह।

वृषभ – इस माह वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के मामले में इस माह आपकी लाइफ मुश्किलों से भरी रहने वाली है।सुख सौख्य और संसाधन बढ़ाता आया फरवरी माह सभी क्षेत्रों में शुभता भरेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म संस्कार आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। साहस और सक्रियता बनी रहेगी। पूर्वार्ध में श्रेष्ठ अवसर मिलेंगे। मनोरंजक यात्रा संभव है। पूर्व के प्रयासों का प्रतिफल प्राप्त होगा। उत्तरार्ध में जिम्मेदारियों के निर्वहन में बेहतर बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजन सहयोगी रहेंगे। परिजन और प्रियजन प्रसन्न रहेंगे।इस माह में जमीन-सम्पदा में वृद्धि तथा शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। डुबा हुआ या रुका हुआ पैसा आ सकता है। सुखद यात्रा योग के साथ रियल स्टेट शेयर से लाभ कमाया जा सकता है।

मिथुन- इस माह व्यापार में कोई नया काम न करें। वैवाहिक जीवन में खटपट यानि अनबन रह सकती है। सक्रियता और समझ बढ़ाता आया फरवरी माह दिखावे से दूर रहकर काम निकालने पर जोर देने वाला है। अपनों का साथ बना रहेगा। दाम्पत्य में परस्पर विश्वास बढ़ेगा। मित्र विश्वसनीय रहेंगे। वार्तालाप में बेहतर रहेंगे। किसी के भी प्रति नकारात्मक विचार न रखें और न ही बातचीत में लाएं। पूवार्ध में अधिक प्रभावी बने रहेंगे। स्थाई मामले गति लेंगे। साझेदारी हितकर बनी रहेगी। उत्तरार्ध में मौसमी सावधानियां बरतें। अहसज बातों पर जल्द प्रतिक्रिया से बचें। धैर्य रखें, अनुशासन में रहें।आर्थिक उन्नति, पदोन्नति हो सकती है। साथ ही स्थान परिवर्तन के भी योग है। इच्छित जगह पर पदस्थापन के लिये प्रयास करे। शेयर मार्केट में लाभ साधारण रहेगा। आंषिक लाभ के साथ व्यापार बन्द कर देना उचित रहेगा अन्यथा अधिक के चक्कर में कमाया हुआ धन भी वापस जा सकता है और हानि हो सकती है। काली मिर्च, ग्वार, क्रूड आॅयल, स्टील सेक्टर में कार्य किया जा सकता है।

कर्क- इस माह आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा यानि की सोशल लाइफ में आप बहुत ज्‍यादा एक्‍टिव होने वाले हैं। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ाता आया फरवरी माह कई समस्याओं का हल सुझाएगा। निजी जीवन में खुशियों की संरचना बनी रहेगी। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य में स्मरणीय पल जुड़ सकते हैं। विपक्षियों को सहजता से परास्त करेंगे। पूर्वार्ध में मेहनत पर अधिक भरोसा रखें। अफवाहों और चापलूसों से सतर्क रहें। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। उत्तरार्ध में प्रभावशीलता बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सक्रियता आ सकती है। आवश्यक कार्य पर समय लेकर निकलें।यह समय व्यापारिक गतिविधियों से लाभ को दर्षा रहा है। पारिवारिक माहौल उत्तम रहने के साथ कार्य क्षेत्र में प्रगति के भी स्पष्ट संकेत है। आर्थिक लाभ के रुप में सट्टे लाॅटरी के अलावा शेयर मार्केट में बैंकिंग सेक्टर व कमीषन से अधिक लाभ की सम्भावना है। पुराने मित्रों से सहयोग, संचार माध्यम से विषेष लाभ मिलेगा। शेयर्स में टेली-कम्यूनिकेषन मनोरंजन (ज्ण्टण्चैनल) आदि शेयर्स से भी लाभ मिल सकता है।

सिंह: इस राशि वालों के लिए यह महीना मध्यम रहेगा। अपने बच्‍चे को सर्दी से बचाकर रखें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ बेहतर बनाता आया फरवरी माह मेहनत पर भरोसा बढ़ाएगा। असहज परिस्थितियों से भी तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक मामलों में विनम्रता और धैर्य रखें। शुभ निवेश पर जोर बना रह सकता है। पूर्वार्ध में सक्षम विपक्ष से सामना हो सकता है। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। रिश्तों को निभाने में अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में परस्पर सहयोग रखें। साझा प्रयासों में परिस्थितियों को स्व नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।आपके लचीले व्यवहार के कारण कोई गलत लाभ उठा सकता है। किसी की मदद करनी पड़ सकती है तो क्षमता के अनुसार ही करे। शेयर मार्केट से अभी दूरी रखे। इस समय जोखिम का निवेष नहीं करे।

कन्या- इस माह जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। प्रेम सम्बन्धो में दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। कामकाज में सहजता शुभता भरता आया फरवरी माह प्रतिस्पर्धा में अच्छा कराएगा। नए लोगों से भेंट होगी। करियर कारोबार में शुभता का संचार बना रहेगा। मन-मस्तिष्क उत्साही और ऊर्जावान बने रहेंगे। प्रेम में परस्पर विश्वास बढ़ेगा। नैतिकता पर जोर रहेगा। पूर्वार्ध में व्यक्तिगत क्षेत्रों में शुभता का संचार बना रहेगा। उत्तरार्ध में पेशेवरता और व्यवहारिकता बढ़ेगी। परिस्थितियों का बेहतर ढंग से सामना करेंगे। विपक्ष को कोई मौका नहीं देंगे। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें।इस समय में मित्रों से काम बना लेंगे, नये मित्र भी बनेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में पावर सेक्टर, आॅटो सेक्टर, केमीकल में लाभ की संभावना तथा सोने में व्यापार नहीं करने की सलाह। चाँदी में आंषिक लाभ, क्रूड आयल व नेचुरल आॅयल में लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन आयेगा।

तुला- इस माह वाणी में संतुलन बनायें रखें। वाहन आदि का प्रयोग बड़ी ही सावधानी से करें अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है।आस्था और आत्मविश्वास बढ़ाता आया महत्वपूर्ण कार्याें में व्यस्तता बढ़ा सकता है। अपनों के लिए हर संभव समय निकालते रहें। सोच बड़ी रखें। भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। भव्य भवन वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। पूर्वार्ध में अधिक विनम्र बने रहें। अहसजता में जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें। उत्तरार्ध में उत्साह जनक माहौल में और बेहतर करेंगे। नए मित्र बनेंगे। हर्षोल्लास बना रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे। लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। व्यापार में नये लोगों का जुड़ाव होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक माहौल उत्तम रहेगा। मित्रों से मदद मिलेगी। धार्मिक कार्यो में रुझान बढेगा। शेयर मार्केट में दिलचस्पी कम रहेगी। स्टील, कपड़ा, प्लास्टिक, फार्मा आदि शेयर लाभदायक रहेंगे। सोने-चाँदी में साधारण लाभ की संभावना है।

वृश्चिक- इस माह एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। पार्टनरशिप के कार्यों में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में दान देने के आसार हैं। निजी जीवन में सुख सौख्य शुभता के संचार संग आया फरवरी माह व्यवहारिक बनाए रखेगा। तार्किक एवं वाणिज्यिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। भाग्य का सहयोग बना रहेगा। परंपरा संस्कार में विश्वास बढ़ेगा। उत्साह बढ़त पर रहेगा। संबंधों का लाभ उठा सकेंगे। पूर्वार्ध में अधिकतर मामलों को पूरा कर लेने का प्रयास करें। साहस और सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। पूर्वार्ध में कामकाज के सिलसिले में महत्वपूर्ण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वार्थ से बचे रहें। बड़ा सोचें।वायदा व्यापार से दूर रहे। अफवाहों के कारण मन विचलित हो सकता है, संयम बरते। आर्थिक लाभ हो तो देनदारियाँ कम करे। यात्रा योग प्रबल है। पारिवारिक शुभ कार्य हो सकते है। शेयर मार्केट में पावर सेक्टर, स्टील के साथ कमीषन व्यापार से लाभ होगा।

धनु- इस माह व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। वैवाहिक जीवन में नोकझोक होने के आसार है।स्थाई मामलों को गति देता आया फरवरी माह घर परिवार में खुशियां बढ़ाएगा। अपनों के सहयोग से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह पर जोर रह सकता है। सभ्यता और भव्यता बढ़ेगी। पूर्वार्ध में सुख सौख्य संस्कारों को बढ़ावा देंगे। घर में मांगलिक कार्याें की रूपरेखा बन सकती है। उत्तरार्ध में सामाजिकता और जोखिम लेने की क्षमता बढ़त पर रहेंगे। साहस और विश्वास से प्रदर्शन में निखार आएगा। संपर्काें का लाभ मिलेगा। तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी।पारिवारिक व धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है। सन्तान को लेकर चिन्ता हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। वाहन सुख तथा स्थाई सम्पत्ति में वृद्धि होगी। नया कार्य करने में उत्साह रहेगा। शेयर मार्केट में पावर सेक्टर के अलावा लोहा, सोना, सोयाबीन, फार्मा से लाभ होगा।

मकर- इस माह ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आँखों का विशेष ख्याल रखें। परिस्थितियों से बेहतर तालमेल की क्षमता बढ़ता आया फरवरी माह व्यक्तिगत प्रयासों को बल देने वाला है। प्रभावशीलता बढ़ेगी। लोग सम्मान करेंगे और आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। मित्र विश्वसनीय बने रहेंगे। निजी जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। साझा प्रयासों में सफलता मिलेगी। पूर्वार्ध में सक्रियता और समझदारी से अवसरों को भुनाने बेहतर रहेंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। उत्तरार्ध में घर परिवार में मांगलिक कार्याें की रूपरेखा बनेगी। धनधान्य संग्रह एवं परंपरा संस्कार पर जोर रहेगा।संचार माध्यम से सुखद समाचार मिलेंगे। यात्रा योग प्रबल है, विदेष यात्रा की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नये स्त्रोत खुलेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में बैंक, आॅयल, पेट्रोलियम, काॅस्मेटिक से लाभ संभव है। चाँदी से भी हो सकता है।

कुंभ- इस माह आर्थिक तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा। माह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। वाहन की गति पर नियन्त्रण बनायें रखें।मन मस्तिष्क को बल देता आया फरवरी माह श्रेष्ठ प्रयासों से सफलता की ओर अग्रसर बनाए रखने में सहायक होगा। शुभ निवेश पर ध्यान देंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज सहज रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। पूर्वार्ध में खर्च पर अंकुश रखें। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। कलात्मकता बढ़त पर रहेगी। उत्तरार्ध में योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। प्रभावशीलता और पूछपरख बढ़ेगी। इच्छाशक्ति प्रबल होगी। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। साझीदार विश्वसनीय बने रहेंगे।व्यापारिक क्षेत्र में विशेष लाभदायक स्थिति बनी हुई है। अपने व्यापार को बढा सकते है। यात्रा योग के साथ-साथ नये वाहन का प्रबल योग बना हुआ है। शेयर मार्केट में पेट्रोलियम, केमीकल, रियल स्टेट से लाभ मिलेगा। सोने व ताँबे से भी लाभ मिल सकता है। ग्वार से साधारण लाभ की संभावना है।

मीन- यह महीना इस राशि वाले जातको के लिए सामान्य रहेगा। कार्य योजनाओं के प्रति सतर्कता बरतनें की आवश्यकता है। भौतिक संसाधनों में वृद्धि करता आया फरवरी माह आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता बनाए रखेगा। विभिन्न स्त्रोतों से लाभ संभव होगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। प्रियजनों की बात ध्यान से सुनें। लाइफ स्टाइल में इम्पू्रवमेंट आएगा। पूर्वार्ध में लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। उत्तरार्ध में संबंधों पर जोर देंगे। खर्च में वृद्धि होगी। आत्मप्रशंसा का भाव बढ़ेगा। सुनी सुनाई बातों में रुचि लेने से बचें। महत्वपूर्ण निवेश की रूपरेखा बन सकती है।​व्यावसायिक गतिविधियों में उन्नति और अचानक बड़ा लाभ होने की संभावना है। जमीन-जायदाद में वृद्धि होने के योग है। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाहन सम्बन्धी सावधानी रखे। शेयर मार्केट में क्षमता के अनुरुप थोड़ा ही कार्य करे, बडे़ स्तर पर व्यवहार करने पर आप स्वयं उलझ सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here