अगर रावण ने विभीषण को भगाया न होता |

1
198

अगर रावण ने विभीषण को भगाया न होता |
तो रावण के कुल का इतना विनाश न होता |

अगर लक्ष्मण राम का सदा साथ न देता |
सोने की लंका का इतना विनाश न होता ||

अगर रावण ने सीता को चुराया न होता |
तो राम रावण का कभी भी युद्ध न होता ||

अगर नल नील जैसे इंजीनियर न होते |
तो रामेश्वरम से लंका तक पुल न होता ||

अगर बालि ने भाई की पत्नी रखी न होती |
तो बालि और सुग्रीव को कभी युद्ध न होता ||

अगर ककैयी ने दसरथ से वचन मांगे न होते |
तो राम को चौदह वर्ष का बनवास न होता ||

आर के रस्तोगी

Previous articleभारत में न्याय और राम मंदिर
Next articleनेत्र जब नवजात का झाँका किया!
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here