एसी जगह घूमे, जिनकी शान भारत है

0
153

world tourयह बात एक स्वप्न नही बल्कि हकीकत है भारत कुछ देशों के लिये आन बान शान का प्रतीक भी है वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी का डंका भी बजता है और भारतीयों को ढेर सारी सहूलियतें भी मिलती है इतना ही नही वहां भारत की रूपये अपनी कीमत इतनी रखता है कि आप कल्पना भी नही कर सकते। यानि जितने में आप एक भारत का प्रदेश धूमने की कल्पना नही कर सकते उतने ही पैसे में लगभग आधा देश धूम सकते है । इसलिये छुट्टियों में कही और न जाकर वहां जाने की कोशिश कीजिये , जहां सबकुछ है और इसके लिये आपको जेब भी ढीली नही करनी पडेेगी और आप खुलकर शापिंग भी कर सकेगें। आइये इन देशों से आपको रूबरू कराते है।
1. वियतनाम: एशियाई महाद्वीप में आने वाले वियतनाम की मुद्रा डोंग है। अगर आप भविष्य में कभी वियतनाम घूमने गए तो आपको भारतीय मुद्रा बदलवाने के लिए ज्यादा खर्चा नहीं करना पडेगा क्योंकि एक रूपए के बदले आपको 338.35 डोंग मिलेंगे।
2. बेलारूस: पूर्व यूरोप मे आने वाला देश बेलारूस बंदरगाह विहीन देश है। भारतीय रूपए के मुकाबले यहां की मुद्रा रूबल काफी सस्ती पडती है। एक रूपए के बदले आपको 216 रूबल मिल सकते हैं।
3. इंडोनेशिया: एशियाई देश इंडोनेशिया की मुद्रा रूपईया है। आपको एक रूपए के मुकाबले 204.76 रूपईया मिल सकते हैं।
4. पैरागुए: दक्षिण अमरीका मे आने वाले पैरागुए की मुद्रा गुआरानी है और एक रूपए के बदले आपको 74.26 गुआरानी मिल सकते हैं।
5. कम्बोडिया: आबादी के हिसाब से दुनिया में कम्बोडिया का स्थान 70वां है। यहां की करंसी रील है और एक रूपए के बदले आपको 63.93 रील मिल सकते हैं।
6. मोंगोलिया: मोंगोलिया का उत्तर हिस्सा रूस से लगता है, जबकि दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम इलाका चीन से लगा हुआ है। यहां की मुद्रा तुगरिक है। आपको एक रूपए के मुकाबले 29.83 तुगरिक मिल सकते हैं।
7. कोस्टारिका:समुद्री तट, ज्वालामुखी और जैव विविधता के लिए मशहूर कोस्टा रिका की करेंसी कोलोंस है। आपको एक रूपए के बदले 8.15 कोलोंस मिल जाएंगे।
8. हंगरी: मध्य यूरोपीय यह देश बेलारूस की तरह बंदरगाह विहीन देश है। इसकी मुद्रा फोरिंट है जो भारतीय रूपए के मुकाबले सस्ती पडती है। एक रूपए के मुकाबले आपको 4.22 फोरिंट मिल सकते हैं।
9. आईसलैंड: ज्वालामुखी, वॉटरफाल्स, गरम सोता (होट स्प्रिंग) जैसी प्राकृतिक चीजों के लिए मशहूर आईसलैंड की मुद्रा भी भारतीय रूपए के मुकाबले सस्ती पडती है। यहां की मुद्रा आईसलैंडिक क्रोना है और एक रूपए के मुकाबले आपको 2.13 आईसलैंडिक क्रोना मिल सकते हैं।
10. जापान: तौर पर भारत से ज्यादा विकसित और तकनीकी रूप से समृद्ध माने जाने वाले जापान की करेंसी येन है। भारत का 1 रुपया अगर आप देते हैं तो इसके बदले जापान के 1.84 रियाल मिल सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here