मुझको यान दिला दो न माँ|
एक अटेची नई दिला दो
ट्रेक सूट सिलवा दो न माँ|
टिफिन बाक्स में ताजा पोषित
लंच पेक करवा दो न माँ|
हो सकता है वहां ठंड हो
कंबल एक रखा दो न मां|
रोज़ नहाऊंगा मल मल के
लाइफ बाँय रखवा दो न माँ|
ब्रेक फास्ट में न हो अड़चन
ब्रेड बटर सिकवा दो न माँ|
‘ देव पुत्र’ पढ़ पाऊँ हर दिन
पांच अंक रखवा दो न माँ|
संपादक को पाँच साल का
अग्रिम भी भिजवा दो न माँ|
ठंडा पानी ले जाना है
कूलर भी भरवा दो न माँ|
गरम चाय भी कहाँ मिलेगी
थर्मस फुल करवा दो न माँ|
मंदिर में जल्दी से चलकर
पूजा पाठ करा दो न माँ|
पापाजी से ढेर दुआयें
जल्दी से दिलवा दो न माँ|