ऐ ! मालिक तेरे बन्दे हम |,

2
232

ऐ ! मालिक तेरे बन्दे हम |,
ये नेता जो बहरुपिये बने ||
आज के चुनावो में जो खड़े |
उनको कुछ कर दे तू कम ||

ये नेता जो झूठे वादे है करते |
कभी न सच्ची बाते है करते ||
जनता के जेब काट अपनी है भरते |
हथेली पर जो सरसों है उगाते |
आलू से जो सोना ये है बनाते ||
उनको अक्ल है बहुत कम |
ऐ ! मालिक तेरे बन्दे हम ||
ये नेता जो बहरुपिये बने |
आज के चुनावो में जो खड़े |
उनको कुछ कर दे तू कम ||

ये नेता जो घर घर घूम रहे |
पांच साल के बाद दर्शन दे रहे ||
ये चुनाव जो अब आ रहा |
वोटर भी इनसे घबरा रहा ||
ऐसे नेताओ को कर दे तू खत्म |
ऐ ! मालिक तेरे बंदे हम ||
ये नेता जो बहरूपिये बने |
उनको कर दे तू अब कम ||

ये नेता जो टेढ़ी चाल चले |
अपने ही देश को लूटने चले ||
जिन पर संगीन अपराध बने |
उन पर क्यों ने मुकदमा चले ||
ये जो नेता बहात्तर रूपये दे रहा |
क्यों ये जनता से ठगी कर रहा ||
ये क्या गरीबी को कम कर रहा |
शायद अपने को धोखा दे रहा ||
इससे गरीबी न होगी कम |
ऐ ! मालिक तेरे बंदे हम ||

ये जो महा गठबंधन बना |
ये तो अपने बुरे कर्मो से सना ||
क्यों ये बुरे कर्मो से डर रहा |
एक दूजे से हाथ मिला रहा ||
हर पी एम बनना चाह रहा |
एक दूजे की टांग खीच रहा ||
अप तू इनको कर दे खत्म |
ऐ ! मालिक तेरे बंदे हम | |
ये नेता जो बहरुपिये बने |
उनको कर दे तू अब कम ||

आर के रस्तोगी

Previous articleश्रीराम जन्मभूमि विजय महा-मन्त्र से होगा विक्रमी संवत् 2076 का स्वागत
Next article“चुनाव” एक चुनौती…
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

2 COMMENTS

  1. आरके रस्तोगी जी आपने बहुत ही सुंदर लिखा है उम्मीद करते हैं कि आप आगे भी ऐसे लेख लिखते रहेंगे । Gud morning

    • श्री रामभरत सिंह जी ,प्रंशसा के लिये ह्रदय से आभार | भविष्य में मै ऐसे ही कविता लिखने का प्रयास करूंगा और आशा है आप उन्हें अवश्य पढेगे और अपने कमेंट्स देकर मुझे अनुग्रिहत करेगे | धन्यवाद .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here