बापू के आह्वान पर लिए व्रत पर आजीवन अडिग रहे शुभकरण बाबू

-कुमार कृष्णन-
12

बीते सदी के दूसरे दशक की शुरूआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के केंद्र में आ गये थे और इसे उन्होंने आम लोगों से जोड़ा। यह वह दौर था, जब 21 मार्च 1919 को रोलेेट एक्ट लागू किया गया, इसमें न अपील न दलील और न वकील की व्यवस्था थी। महात्मा गांधी ने 6 अप्रैल 1919 को देशभर में दमनकारी कानून की मुखालफत करते हुए हड़ताल का आह्वान किया और कहा कि ‘जबतक यह कानून वापस न ले लिया जाए, सभ्यतापूर्वक मानने से इंकार दें।‘ इसी दौर में जालियावाला कांड हुआ, जिसने अनेक लोगों को झकझोरकर रख दिया। रविन्द्रनाथ टैगोर ने सर की उपाधि ठुकरा दी। पूर्ण स्वराज का नारा बुलंद हुआ। इस आंदोलन को गति प्र्रदान करने के लिये बापू का भागलपुर आगमन हुआ। ऐतिहासिक टिल्हा कोठी, जहां अब रविन्द्र भवन है, से आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्ण स्वराज के लक्ष्य को हासिल करने के लिये आर्थिक स्वावलंवन, नैतिक सद्व्यवहार और कुप्रथाओं के उन्मूलन का आह्वान किया। गांधी जी के इस आह्वान ने उनकेे जीवन की दिषा ही बदल डाली। विदेषी कपड़ों की होली जलायी तथा जंग-ए-आजादी में शरीक हो गये। इस सभा में देश सेवा का जो व्रत उन्होंने लिया यह सिर्फ मुल्क की आजादी तक ही नहीं, बल्कि देश आजाद होने के बाद उसका निरंतर निर्वहन करते रहे। संघर्ष, रचना, अनुशासन और सेवा यह उनके जीवन का लक्ष्य था।

22 नवंबर 1898 को जन्मे शुभकरण चुड़ीवाला ने सौ साल से अधिक की जिन्दगी जी। यह जिन्दगी अपने परिवार के लिये कम और देश तथा समाज के लिये ज्यादा। उनके गुजरे 13 वर्ष हो गये। पर उन्होंने पूर्व बिहार में जो मशाल जलायी, उससे चप्पा-चप्पा वाकिफ है। आज जब नैतिक मूल्यों का ह्रास निरंतर हो रहा है, सेवा भाव खत्म हो स्वार्थलोलूपता हावी है, वैसे दौर में शुभकरण बाबू की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ गयी है। भागलपुर शहर के एक व्यावसायिक घराने में जन्मे शुभकरण बाबू का व्यवसाय उत्तर प्रदेश के गोरखपुुर में भी था। भाइयों में सबसे छोेटे शुुभकरण चूड़ीवाला के सिर से पिता का साया तीन वर्ष के उम्र में उठ गया। पिता की मौत के बाद गोेरखपुर में नाना और मामा के यहां इनकी परवरिश हुई। मिड्ल महाजनी की तालीम हासिल करने के बाद किशोरवस्था से ही इनका लगाव सामाजिक कार्यों से हो गया था।

आजादी की लड़ाई के दौरान उत्तर प्रदेश में जहां दैनिक आज के संस्थापक संपादक बाबू शिवप्रसाद गुप्त, मदन मोहन मालवीय, पुरूषोत्तम दास टंडन, संपूर्णानंद, कमलापति त्रिपाठी, चंद्रभान गुप्त, आचार्य नरेन्द्र देव, हनुुुमान प्रसाद पोद्दार के सानिध्य में रहकर काम किये, वहीं भागलपुर में राय बहादुर वंशीधर ढांढानियां, दीपनारायण सिंह, पटलबाबू, चारू मजूमदार, प्रभुदयाल हिम्मतसिंहका, सियाराम सिंह, हरनारायण जैन, पंडित मेवालाल झा, रामेश्वर नारायण अग्रवाल, कैलाश बिहारी लाल और रासबिहारी लाले आदि के साथ मिलकर काम किया। दीपनारायण सिंह और पटल बाबू की मौत के बाद स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय नेताओं का केन्द्र्र स्थल उनका मारवाड़ी टोला स्थित आवास और मिरजानहाट स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन गया। आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी सौकत अली और मोहम्मद अली के साथ भागलपुुर स्थित टिल्हा कोठी आए और आम सभा को संबोधित किया तो उनके आह्वान पर उपस्थित जनसमूह के समक्ष अपने वदन पर पहने विदेशी कपड़ेेेे की होली जलायी। वे उस सभा में चारूचंद मजूमदार के नेतृत्व में स्वयं स्वंय सेवक के रूप में तैनात थे। इसी सभा से आजीवन स्वदेशी का व्रत धारण किया। आजादी की लड़ाई के साथ-साथ अपने को भंगी मुक्ति आंदोलन, खादी के प्र्रचार, चरखा आंदोलन के साथ जोड़ दिया। इन्हीं दिनों उनकी अगुआई में 1923 में समाज की विभिन्न समस्याओं पर विचार कर सामाजिक स्तर से समाधान करने के मकसद से मारवाड़ी सुधार समिति का गठन किया। इस संस्था की 1938 में इन्हीं की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में युवाओं को आत्मरक्षार्थ स्वावलंवी बनाने की गरज से मारबाड़ी व्यायामशाला की वुनियाद डाली। युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिये प्रेरित किया। उनका मानना था कि केवल संघर्ष से परिवर्तन संभव नहीं है। इसके रचना जरूरी है।

जब 1934 में बिहार में भयंकर भूकंप आया और मुंगेेर सहित बिहार के कई जिले प्रभावित हुए। मुंगेर के संदर्भ में उन दिनों ‘द स्टेटसमेन’ में लीड खबर छपी कि ‘मुंगेर सीटी इज नो मोर‘। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मुंगेेेर रिलीफ कमेटी का सदस्य श्री चूड़ीवाला को बनाया। एक स्वयंसेवक की तरह तीन माह तक मलवे से शवों को निकालने और दाह संस्कार करवाने का काम किया। भूकंप से हुई तवाही और चलाये जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण करने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पहुंचे तो इनके सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

आजादी की लड़ाई के दौरान संघर्ष में तो सक्रिय रहे ही, साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को आर्थिक मदद भी करते थे। 1937 में भागलपुर में अंग्रजी हुकूमत का दमन चक्र चल रहा था तो डॉ राजेन्द्र प्रसाद, अब्दुल बारी, बलदेव सहाय सरीखे लोगों के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया गया। पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसायी गयीं। इस हमले में राजेन्द्र बाबू सहित अनेक लोग घायल हुए। बिहपुर का स्वराज आश्रम इस घटना का साक्षी है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अपने आत्मकथा में इस घटना का जिक्र किया है। घायल नेताओं को भागलपुुर लाया गया और दल्लू बाबू के धर्मशाला तथा इनके निवास पर गुप्त रूप से इलाज चला। बिहपुर के सत्याग्रह ने राष्ट्रीय आंदोेेलन का रूप ले लिया। भागलपुर के बिहपुर के स्वराज आश्रम और पटना स्थित सदाकत आश्रम के निर्माण में इनकी अहम् भूमिका रही। जब राष्ट्रीय कांग्रेेस का रामगढ़ अधिवेशन हुुुआ तो चुड़ीवाला और रामेश्वर नारायण अग्रवाल भोजन विभाग के प्रभारी बनाये गये। इस दौरान वे महात्मा गांधी के निकट संपर्क में आए। महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन के दौरान श्री चूड़ीवाला ने जिला परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वे भागलपुर जिला परिषद् में सरकार के मनोनीत सदस्य थे।

क्रिप्स मिशन की विफलता ने देश में गहरे असंतोष की भावना पैदा कर दी। 14 जुलाई 1942 को कांग्रेस कार्यसमिति ने एक प्रस्ताव का अनुमोदन किया, जिसमें भारत में बिट्रिश शासन तुुरंत समाप्त करने की तत्काल आवष्यकता घोषित की गयी। इस प्रस्ताव से समूचे देश में आंदोलन की लहर दौड़ पड़ी। 1942 के आंदोलन के दौरान वे भागलपुर, मुंगेर और संथालपरगना के संयोेजक संचालक और कोषाध्यक्ष बनाये गये। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिहार में सियाराम दल और परशुराम दल ने अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी। अंग्रेजों द्वारा इन पर सियाराम दल को मदद करने का आरोप लग चुका था। ये भूमिगत हो गये और जसीडीह के आरोग्य भवन में अपनी पत्नी गिनिया देवी के साथ फरारी जीवन व्यतीत किया। छह माह तक फरारी जीवन गुजारते हुए उन्होंने आंदोलन का संचालन किया। सियाराम सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, आचार्य वद्रीनाथ वर्मा, नंद कुमार सिंह, वासुकी राय, शिवाधारी सिंह, श्यामा प्रसाद राधवेन्द्र नारायण सिंह आदि लोगों के साथ गुप्त बैठकें होती थी तथा स्वतंत्रता आंदोलन की रणनीति तैयार होती थी और उसे अंजाम दिया जाता था। आखिरकार इसकी भनक खुफिया विभाग को लग गयाी। तात्कालीन आरक्षी महानिरीक्षक की रिर्पोट पर भागलपुर के तात्कालीन अनुमंडलाधिकारी आरएस पांडेय द्वारा आंदोलनकारियों की षिनाख्त नहीं किये जाने के कारण इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 1942 के आंदोलन के दौरान भागलपुर शहर के बूढ़ानाथ रोड स्थित योगेन्द्र नारायण सिंह के निवास स्थान पर सवौर के पास डाइनामाइट से रेलवे लाइन को उखाड़ने की योजना बन रही थी। छापामारी के दौरान कई्र आंदोलनकारी पकड़े गये और ये भाग निकले। इनके द्वारा की गयी अर्थिक मदद आंदोलनकारियों को संवल प्र्रदान करती रही। आखिरकार कब तक बचते ? 1943 को भरतमिलाप के दिन भागलपुर के मिरजानहाट से इनकी गिरफ्तारी हुई। इसी दिन इनकी द्वितीय पुत्री सुलोचना का जन्म हुआ।

1946 में जब सांप्रदायिक दंगा हुआ तो अमन चैन और सद्भाव कायम करने में अह्म भूमिका अदा की। 1948 में इनकी पत्नी गिनिया देवी का निधन हो गया। आजादी के बाद तो अपने को इन्होंनेे पूरी तरह से रचनात्मक कामों से जोड़ दिया। कभी सत्ता की राजनीति की ओर रूख नहीं किया जबकि अनेकों अबसर मिले। जब देवघर के मंदिर में प्रवेश के लिये विनोवा भावे, निर्मला देशपांडे, विमला ठक्कर, लक्ष्मी बाबू आये तो इन पर हमला किया गया। इस घटना से वे दुखी हुए और इन्हें इलाज के लिये भागलपुुर लाये।

इसके बाद जब विनोवा भावे भूदान आंदोलन के दौरान भागलपुर के जिला स्कूल आये तो इन्होंनेे अपनी उपजाऊ कटोरिया की भूमि वोधनारायण मिश्र, सियाराम सिंह, प्रभुनाथ राय, ठाकुर भागवत् प्रसाद के साथ मिलकर भूमिहीनों के लिये दान में दे डाली। यदि इनके संदर्भ में यह कहा जाए वे व्यक्ति नहीं संस्था थे, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। भागलपुर केे मिरजानहाट हाईस्कूल की स्थापना में इनकी अहम् भूमिका रही। गांधी के रचनात्मक कार्यों के तहत और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रेरणा से 1925 में आजादी के आंदोलन के प्रमुख नेताओं दीपनारायण सिंह, सूर्यमोहन ठाकुर, कैलाश बिहारी लाल, रामेष्वर नारायण अग्रवाल, पटलबाबू के साथ मिलकर दीपनारायण सिंह की स्व पत्नी के नाम पर रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय की स्थापना की। इस संस्था में 1979 से मृत्युपर्यान्त अध्यक्ष रहे। महात्मा गांधी के आह्वान पर नवकुष्ठ आश्रम की स्थापना की। केएमएच होमियो मेडिकल कॉलेज की स्थापना काल से लंबे अरसे तक जुड़े रहे। 1957 केे आम चुनाव में राष्ट्रीय कांग्रेेस ने इन्हें उम्मीदवार बनाया, जब इन्होंने इन्कार किया तो बनारसाी लाल झुनझुुनवाला को उम्मीदवार बनाया गया। 1962 में निर्माणाधीन हनुमाना डैम के टूट जाने से प्रलयंकारी बाढ़ आयी तो उस दौरान जागेश्वर मंडल, डॉ. सदानंद सिंह के साथ मिलकर छह माह तक राहत शिविर का संचालन किया। गीता प्रेेस गोरखपुर के तो वे सस्थापक ही थे। हनुमान प्रसाद पोद्दार के साथ मिलकर कोलकाता तथा मुंबई में काम किया। सहकारिता आंदोलन में तो उन्होंने अग्रणी भूमिका अदा की। जागेश्वर मंडल के साथ भागलपुर कॉपरेटिव मिल्क यूनियन की स्थापना की। स्वतंत्रता संग्राम में इनके अहम् योगदान को देखतेे हुुए 15 अगस्त 1972 को तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ताम्र देकर सम्मनित किया। फिर लोकनायक जयप्रकाश नारायण केेे नेतृत्व में 1974 का आंदोलन हुआ तोे जयप्रकाश बाबू इनके आवास पर ही भागलपुर में ठहरते थे। इस आंदोलन में इनके पुत्र रामरतन चूड़ीवाला सक्रिय रहे। इस आंदोलन में भी युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे।

जब कवि गोपाल सिह नेपाली का निधन भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर हुआ तो उस समय उनकी पुत्री भंयकर रूप से बीमार थी। उसकी परवाह न करते हुए उनके घरवालो को बुलवाने से अंतिम संस्कार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जीवन का शतक जब उन्होंने पूरा किया तो कई संस्थाओं ने सम्मानित किया। 103 वर्ष की अवस्था में 21 अगस्त को इनका निधन हो गया। उनका मानना था कि शिक्षा का प्रसार और सामाजिक कुरीतियों को दूर कर ही हम तरक्की केे रास्ते तय कर सकते हैं। इसकेेे लिये हमें निर्धन छात्रों के लिये आर्थिक मदद का दरवाजा खुला रहता था। उनकी अध्ययन की निरंतरता को बनाये रखने में मदद करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here