भोजपुरी इण्डस्ट्री की सबसे बड़ी और सार्थक फ़िल्म “प्रेम-बिद्रोही”

prem vidrohiनया कीर्तिमान रचेगी भोजपुरी इण्डस्ट्री की सबसे बड़ी और सार्थक फ़िल्म “प्रेम-बिद्रोही”
पुरवइया इंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रदर्शन को तैयार भोजपुरी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म प्रेम~बिद्रोही अतिशीघ्र बिहार के चलचित्र गृहों में धूम मचाने को तैयार है। फ़िल्म में उत्तर प्रदेश और बिहार की जातिगत राजनीति, सामाजिक दुर्व्यवस्था, आरक्षण जैसे मुद्दों को बड़ी बारीकी से फिल्माया गया है। फ़िल्म के निर्माता अंजनी कुमार उपाध्याय व राजेश कुमार जायसवाल हैं।फ़िल्म सभी वर्ग के दर्शकों को खूब पसंद आएगी क्योंकि बेहतरीन पटकथा एवं संवाद के अलावा फ़िल्म का संगीत अति कर्णप्रिय है। लखनऊ की शानदार लोकेशंस पर शूट इस फ़िल्म में विधानसभा सहित लखनऊ के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों का बड़ी बारीकी से फिल्मांकन किया गया है।
फिल्म में जहाँ एक तरफ रवि किशन का रोमांस दिखेगा वहीं दूसरी तरफ स्टंट करते हुए एंग्री यंग मैन के अवतार में नज़र आएंगे रवि किशन। अवधेश मिश्रा और सुरेन्द्र पाल जी ने यादगार भूमिका निभाई है।भोजपुरी फ़िल्मो में पहली बार बॉबी डार्लिंग दिखाई देंगी। फिल्म में कुल 8 गीत हैं जिसे स्वरबद्ध किया है पद्मश्री अनूप जलोटा, साधना सरगम, कल्पना, इंदु सोनाली, मोहन राठौर, आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, सुप्रिया जोशी एवं अंजनी कुमार उपाध्याय ने।
निर्माता अंजनी कुमार उपाध्याय कहते हैं “प्रेम~बिद्रोही” भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड चेंज कर देगी, इस फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद भोजपुरी में काल्पनिक सिनेमा की जगह सार्थक सिनेमा का दौर शुरू हो जायेगा।
फ़िल्म के प्रमुख कलाकार रवि किशन, संगीता तिवारी, श्रीकंकानी, सुरेन्द्र पाल, बॉबी डार्लिंग, पुष्पा वर्मा, शक्कू राणा, सीमा सिंह, सुरेन्द्र गिरि, पुष्कर अनिल सिंह, उपेन्द्र चौधरी, संजू सोलंकी, कृष्णा किंचित व अवधेश मिश्रा आदि हैं।
निर्माता:अंजनी कुमार उपाध्याय एवं राजेश कुमार जायसवाल, सहनिर्माता: सुरेन्द्र गिरि, उषा शुक्ला, मनीषा श्रीवास्तव, के.के. पाण्डेय। निर्देशक:सनोज मिश्रा, संगीत:विष्णु मिश्रा, परिकल्पना एवं संवाद:अंजनी कुमार उपाध्याय, कथा~पटकथा:सुबोध गाँधी, छायांकन:नीटू इक़बाल सिंह, नृत्य निर्देशक:मयंक~अशोक, मारधाड़:दिलीप यादव,पी.आर.ओ -संजय भूषण पटियाला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here