भाजपा हार से हताश नहीं: भाजपा

bjpनई दिल्ली,  तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से भारतीय जनता पार्टी में निराशा का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे इस परिणाम से निराश जरूर हैं पर हताश नहीं।

हरियाणा, महाराष्ट्र, और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी को मिला हार पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि परिणाम उनकी आशा के विपरित हैं। हालांकि वे अपनी हार स्वीकार करते हैं। पर इस परिणाम से बहताश नहीं हैं।

प्रसाद ने जोर देकर कहा कि चुनावी नतीजों से हमें एक सीख मिली है और वह यह कि हमें अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष एक स्वर में बोलना होगा।

महाराष्ट्र में भाजपा-शिव सेना गठबंधन की हुई पराजय के लिए उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में मनसे फैक्टर ने हमें प्रभावित किया। मनसे जहां 12 सीटों के आसपास जीतने में सफल रही, वहीं उसने 40-45 सीटों पर हमें नुकसान पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here