“छिछोरे” सुशांत सिंह राजपूत का यूं चले जाना

मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि सुशांत सिंह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे और दवाइयां ले रहे थे। जिस समय सुशांत ने आत्महत्या की, उनके दोस्त घर में उनके साथ थे, जिनसे पूछताछ हो सकती है। तीन डॉक्टरों की टीम उनका पोस्टमार्टम करेगी। सुशांत पिछले साल दंगल फेम डायरेक्टर नीतेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में लीड एक्टर थे। यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी।

घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशान थे। नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया। अन्दर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के चहेते और बेहतरीन कलाकारों में से एक थे, सुशांत ने अपने मेहनत और काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अभिनेता होने के साथ ही वह एक लाजवाब डांसर भी थे। 34 वर्ष के सुशांत का जन्म बिहार के पटना में हुआ है। उनके पिता का नाम के.के सिंह है जो कि एक सरकारी अफसर रह चुके हैं और उनकि माता का नाम किसी को भी नही पता है, लेकिन 2002 में उनकि मृत्यू हो गई थी। 

सुशांत कि 4 बहने हैं जिसमें से उनकि बड़ी बहन मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सुंशांत के स्कूल कि पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस हाई स्कूल से हुई है जिसके बाद उन्होने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से  मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कि लेकिन बीच में ही छोड़ कर अदाकारी कि तरफ बढ़ गए।

सुशांत का विवरण —

असली नाम: सुशांत सिंह राजपूत

व्यवसाय: अभिनेता, एंटरप्रेनर, फिलांथ्रोपिस्ट

जन्मदिन: 21 जनवरी 1986

जन्म स्थान: पटना, बिहार, भारत

उम्र: 21 जनवरी 1986 से 14 जून 2020 तक।

राशि नाम: कुम्भ

राष्ट्रीयता: भारतीय

पहली फिल्म: काई पो चे

धर्म: हिन्दू

जाति: क्षत्रिय 

घर: दिल्ली

पता: मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया

स्कूल:  सेंट करेन्स हाई स्कूल, पटना और कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल

कॉलेज: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी

शैक्षिक योग्यता: बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग

सुशांत सिंह राजपूत

लम्बाई (Height): 6’1”

बजन (Weight) : 75 Kg

शरीर माप: छाती-40”, कमर-32”, बाइसेप्स-14”

बालों का रंग: काला

आँखों का रंग: गहरा भूरा

शौक: क्रिकेट खेलना, डांस करना

सुशांत के पसंद नापसंद कि बात करें तो खाने में उऩ्हे राजमा चावल, आलू के पराठे, पूरन पोली, लस्सी और पास्ता बेहद पसंद है। वह डांस करना और विडओ गेम्स खेलना भी पसंद करते हैं। इशा शेरवानी, उनकि पसंदीदा अदाकारा हैं और वह निर्देशक संजयलीला भंसाली के बहुत बड़े फैन हैं, उन्हे क्रिकेट का भी खासा शौख है। 

सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी करियर

सुशांत के फिल्मी सफर पर नज़र डालें तो उनका सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। अपनी कॉलेज कि पढ़ाई के दौरान डांस में उनकि दिलचस्पी बढ़ गई जिसके बाद उऩ्होने ड़ांस सीखने का फैसला किया जिसमें उनका परिवार उनके खिलाफ था, फिर भी उऩ्होने हार नहीं मानी और श्यामक देवेर के डांस ग्रुप का हिस्सा बन गए, श्यामक उनकि कला और लगन से बेहद प्रभावित हुए और उन्हे 2006 के कॉमनवेल्थ खेलों में डांस करने का मौका दिया। मुंबई आने के बाद उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ भी परफॉर्म किया जिसको मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था। इसके बाद वह थियेटर  का भी हिस्सा रहे और शायद यही कारण है कि वह एक सफल अभिनेता बन कर सामने आए। सुशांत ने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स भी सीखा है।

सुशांत सिंह राजपूत (21 जनवरी 1986 – 14 जून 2020) एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता, डांसर थे। राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा किस देश में है मेरा (2008) था, इसके बाद ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्रा रिश्ता (2009-11) किया। इस शो के लिए उन्हें पुरस्कार भी मिला था। 

इन्होंने कई बड़े डांस शो भी किए हुए हैं :- जैसे जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 जैसे बड़े डांसिंग शो आदि . इतना ही नहीं जलक दिखलाजा 4 में इनकी परफारमेंस को मद्देनजर रखते हुए इनको मोस्ट कंसिस्टेंट परफारमेंस का टाइटल भी प्रदान किया गया है .

इनका कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड ना होने के कारण इनके साथ कोई भी अभिनेत्री काम करना पसंद नहीं करती थी , परंतु इनके इन्हीं स्टार्टअप के वजह से ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी बड़ी फिल्म में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अंदर अपनी पहचान बनाने का मौका मिला . इस फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इनके साथ मुख्य भूमिका निभाई थी . इसके बाद इन्होंने कई बड़ी फिल्में की , जो भारतीय दर्शकों द्वारा पसंद भी की गई थी . 2016 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर आई उनकी जीवनी फिल्म में सुशांत राजपूत को धोनी का किरदार करने को मिला था और इस फिल्म ने भारतीय पर्दे पर बड़ी सफलता हासिल की थी . हालांकि उन्होंने 2013 में फिल्म ‘काई पो चे’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था , परंतु उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया गया था .

राजपूत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2013 दोस्त ड्रामा काई पो चे से की थी। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। फिर उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी शुद्ध देसी रोमांस (2013) में अभिनय किया और एक्शन थ्रिलर डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में टाइटुलर जासूस के रूप में (2015) में काम किया। उनकी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्में पीके (2014) में सहायक भूमिका के साथ आईं, इसके बाद स्पोर्ट्स बायोपिक एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) थी। बाद के अपने प्रदर्शन के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए अपना पहला नामांकन मिला। 2019-2020 में सुशांत सिंह राजपूत व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों केदारनाथ (2018) और छिछोरे में शानदार अभिनय किया।

सुशांत राजपूत को मिले कुछ पुरस्कार ?

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी काबिलियत को भलीभांति लोगों के सामने दर्शाया है और उनको भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से सम्मानित किया गया है , जो इस प्रकार हैं .

1 . 2014 में फिल्म ‘काई पो चे,’ के लिए बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड से सम्मानित किया गया . और इसी वर्ष इनको इसी फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था .

2 . 2017 में एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के लिए उनको बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था .

3 . सुशांत सिंह राजपूत को एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पार फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का किरदार करने के लिए पुरस्कृत किया गया था .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here