धारा 370 व 35 A पर दोहे

0
190

आर के रस्तोगी

धारा 370 को खा गयी,मोदी की अब सरकार |
35 A को भी चाट गयी,लगा कर वह अचार ||

5 अगस्त बना है,भारत का स्वर्ण इतिहास |
मुँह उनका बंद हो गया,जो करते बकवास ||

कहते है जो करते है,देखो मोदी शाह की बात |
देश द्रोही जो नेता है,उनको लगा है आघात ||

सत्तर साल से जो सेक रहे थे राजनीति की रोटी |
उनके मुँह से छिन गयी,अब हलाल मुर्गे की बोटी ||

गीदड़ भपकी जो दे रहे थे,हो गये वे सब चुपचाप |
56 इंच का सीना देख कर,कर रहे वे नित्य अलाप ||

मिल गयी मुक्ति लद्दाख को,कश्मीर से अब |
बहार आयेगी लद्दाख में,बर्फ पड़ेगी वहाँ जब ||

अब फहरेगा तिरंगा झंडा,भारत में केवल एक |
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत हुआ एक ||

आर के रस्तोगी
गुरुग्राम (हरियाणा)

Previous articleगरज रहे है,बरस रहे है,सावन के ये बादल
Next articleआर्थ‍िक मोर्चे पर भारत
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here