विहिप दिल्ली ने किया परिषद की नई अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत

नई दिल्ली दिसम्बर 19, 2011। इन्द्रप्रस्थ विश्व हिन्दू परिषद ने विहिप की नई युवा अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए संगठन के नए पदाधिकारियों को बधाई तथा प्रन्यासी मण्डल व प्रबन्ध समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है। विहिप दिल्ली के महामंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने आशा व्यक्त की है कि श्री राघव रेड्डी, डा प्रवीण भाई तोगडिया तथा श्री चम्पत राय के क्रमश: अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष व महामंत्री चुने जाने से संगठन अपने इन युवा पदाधिकारियों के द्वारा विश्व भर के हिन्दुओं को न्याय दिलाने व भारत माता की सेवा में नए कीर्तिमान बनाएगा।

विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि इन्द्रप्रस्थ विहिप ने परिषद के नये, युवा व अनुभवी अन्तर्राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की सर्वोच्च संस्था प्रन्यासी मण्डल (बोर्ड आफ़ ट्रष्टीज) के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन के प्रान्त महा मंत्री श्री सत्येन्द्र मोहन ने आशा व्यक्त की है कि विहिप की यह नई कार्यकारिणी हिन्दू समाज व राष्ट् को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में समर्थ होगी।

श्री बंसल ने यह भी बताया कि विहिप दिल्ली ने संगठन की कोच्ची (केरल) बैठक में अनुमोदित किये तीन प्रस्तावों का भी स्वागत करते हुए इन पर अबिलम्ब अमल किये जाने के प्रति प्रतिबद्धता ब्यक्त की है। ये प्रस्ताव – सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक-2011 का खात्मा, चीन की सीमा पर ज्यादतियां व अनुसूचित जाति/जन जाति/अन्य पिछडे वर्ग के अधिकार पर डाका डालकर मुसलमानों व ईसाईयों को आरक्षण के सम्बन्ध में पास किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here