देवो के है वे महादेव,

0
196

देवो के है वे महादेव,नमन इनको सब देव करते | 
खाली हाथ कोई नहीं जाता झोली सबकी भरते || 

सारा जहाँ नमन करता,शरण में उनकी जाते |  
शरण में उनकी जाकर,श्रद्धा के सुमन चढ़ाते || 

जरा सी भक्ति पर,रावण को दी सोने की लंका | 
बना है वह भोला भंडारी,बजाते डमरू का डंका || 

ये है महा शिवरात्रि का महापर्व हिन्दू सभी मनाते | 
बड़ी श्रद्धा से सब हिन्दू,बेलपत्र धतूरा जल चढ़ाते || 

शिव का अर्थ है कल्याण,कल्याण वे सभी का करते | 
जो वर मांगो उनसे,सभी भक्तों की इच्छा पूरी करते ||  

रस्तोगी इस महापर्व पर,उनको श्रद्धा से जल चढ़ाता | 
मैं तो उनका परम भक्त,नैया सभी की वही चलाता ||   

आर के रस्तोगी 

Previous articleमेरी सत्ता लगे कभी पत्ता !
Next articleगांधी परिवार के सियासी गढ़ में भाजपा की किलेबंदी
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here