चेहरा

-मोनी सिंह-

Story

सुबह उठते ही शीशे में मैं अपना चेहरा देखा करती हूं। हर दिन की शुरूआत मेरी वहीं से होती है। जिस दिन न देखूं कुछ अधूरा सा लगता है। ऐसा लगता है जैसे मैने खाना न खाया हो। किसी से बात करने का मन नही होता। अजीब से ख्याल आते मेरे मन में। राम जाने आज क्या होगा?  आज के दिन तो मैने अपना चेहरा शीशे में नही देखा। यही सोचकर मैं कालेज में प्रेक्टिकल देने जा रही थी। मां ने बड़े प्यार से लंच पैक किया था। घर से निकल कर बस स्टाप के लिए रिक्शा लेने को खड़ी थी। काफी देर से कोई रिक्शा वाला तैयार नही होता, जो होता पैसे ज्यादा मांगता। प्रेक्टिकल के लिए देरी हो रही थी।

तभी मैंने एक रिक्शे वाले को रूकाया बस स्टाप चलने को कहा। उसने हां कर दिया। बड़ी खुशी से मै जैसे बैठी। तभी, मैडम 30 रपए लगेगें।

मेरे तो होश उड़ गए थे। 15 रूपए की जगह 30 रूपए मांग रहा है हलकट कहीं का। जैसे मै बैठी वैसे ही रिक्शे से नीचे उतर आई।

एक बार दिल मे ख्याल आया चलो पैदल ही चलते हैं। इतनी देर में तो बस स्टाप क्या कॉलेज पहुंच जाते।

मन में एक बात बार-बार मचल रही थी। अपना चेहरा क्यों नहीं देखा। जल्दी-जल्दी में क्यों भूल गई। इतनी देर से यहां खड़ी हूं। 2 मिनट वहां नही दे सकती थी।

उदास मन लिए तेजी से पैदल बस स्टाप के लिए चल दिया। समय भी कम था। वहां पहुंचकर बस का इंतजार भी करना था।

मैं पैदल चल रही थी तभी पीछे से गाड़ी का हार्न सुनाई पड़ा। और मेरे बगल में आकर गाड़ी रूक गई। हेलमेट होने की वजह से मै उसे पहचान न सकी थी।

मैंने अपना कदम और तेजी से बढ़ा दिया। ऐसे लोगों का काम होता है सरे राह अकेली लड़की देखी छेड़ दिया।

तभी उस लड़के की आवाज़ आती है, रानी पहचाना नही क्या?

अपना नाम सुनकर मै थोड़ा हैरान रह गई। पीछे मुडकर देखा तो मेरे भाई का दोस्त था। जो कभी एक या दो बार घर आया था।

वह मेरे पास आया और बोला कहा जा रही हो। पैदल ही। अपनी परेशानी मैंने उसे बताई। रिक्शा नहीं मिल रहा है। आज कॉलेज में प्रैक्टिकल है। देर हो रही थी इसलिए पैदल बस स्टाप जा रही हूं।

चलो मै छोड़ देता हूं। उधर ही जा रहा हूं। बस स्टाप पहुंचकर मैंने उसे शुक्रिया कहा। अब बस का इंतजार था।

इंतजार की घड़ी की फिर से शुरूआत हो चुकी थी। आधे घण्टे बीत चुके थे। अब क्या होगा?  प्रैक्टिकल शुरू होने में सिर्फ 45 मिनट बचे थे। मैं नरबस होती जा रही थी। ऐसा लग रहा है कि अब तो ये साल गया अगले साल फिर इसी क्लास में गुजारना पड़ेगा। उलझन से इधर से उधर क्या करूं?  भाई भी घर पर नही था कि फोन कर लेती।

सिर नीचे किए मैं वही पर बैठी थी। तभी एक नया करिश्मा होना था। कोई आवाज आई तुम अभी तक यहीं हो। पेपर नही देना क्या ? कब से पेपर शुरू है? मुझे लग ये आवाज़ भगवान की तो नही है। ऊपर चेहरा किया तो आदित्य मेरे भाई का दोस्त था। वहीं से गुजरा।

जिसने मुझे बस स्टाप छोड़ा था। पीठ पर बैट टांगे लगता है कहीं क्रिकेट खेलने जा रहा है। मैंने कहा पहले रिक्शा अब बस नहीं मिल रही है। चलो कॉलेज छोड़ देता हूं। नहीं आप जहां जा रहे है आप को देर हो जाएगी। कोई बात नहीं पर तुम्हारा पेपर तो छूट जाएगा। मैरे देर से पहुंचने के बाद भी काम चल जाएगा।

मैं उसके साथ गाड़ी पर बैठ गई। टोपी लगाए हुए, लम्बे बाल, सफेद लोवर और टी-शर्ट पहने। आदित्य ने कॉलेज के सामने हमें उतारा। और कहा। दो तीन घण्टे मै वापसी करूंगा। अगर पेपर हो जाए तो साथ चल लेना।  मेरा नम्बर ले लो। बता देना मुझे।

नम्बर को लेकर मैं कॉलेज चली गई। वहां अपनी सहेली रीता से सारी बात बताई। यार आज का दिन तो मेरे लिए तो ख़तरनाक था। रोज मैं अपना चेहरा शीशे मे देखकर निकलती थी। आज जल्दबाजी में भूल गई।

न रिक्शा मिल रहा था। न बस वो तो आदित्य मिल गया तो आ गई नही तो पेपर नही दे पाती। अरे क्या बात है?  बहाना अच्छा है, अपने ब्यायफ्रेंड के साथ घूमने का। अरे नही कहां ले जा रही हो बातों को। मेरे भाई का दोस्त है। एक दो बार घर गया है। ओह तो घर भी हो आया है। रानी तेरी तो कहानी शुरू हो गई। अरे नही ऐसी कोई बात नही है। तो कैसी बात है मेरी जान। हम दोनों हसने लगते हैं।

तभी घण्टी की आवाज़ सुनाई देती है। प्रैक्टिकल शुरू हो गया था।  दो घण्टे बाद हम बाहर निकले तो सोचा कि फोन कर ले। लेकिन तब तक बस आ गई थी। तो उसी से लौट आए। घर आकर मैंने मम्मी को सारी बात बताई। चलो भला हो उसका जो उसने छोड़ दिया नही तो पेपर छूट जाता। मैंने मां से कहा, उसे मैने पहचाना नही था।

उस रात मुझे नींद नही आ रही थी। पूरी रात उस घटना के बारे में सोचती रही। सबसे ज्यादा तो रीता की बातों को। और हंसती रही। उसके लम्बे बाल, वो टोपी लगा कर रखना। क्या लग रहा था।  खैर रात बीत गई किसी तरह। दूसरे दिन रीता का फोन आया। हाल-चाल पूछंने के बाद उसने कहा तुम्हारे उनका क्या हाल है। मेरी जुबान से न चाहते हुए भी निकल गया। ठीक है। तभी उसने कहा अभी कल कह रही थी कुछ नहीं है और आज कह रही हो ठीक हैं। मैं बातों को बनाने लगी। पर वो एक न मानी।

सच्चाई ये थी कि कुछ नही था। लेकिन उसकी बातों को सुनकर कुछ जरूर होने लगा था। फोन कटते ही याद आया कि अरे मै कितनी अहसान फरामोश हूं। शुक्रिया तक नही किया उसका। चलो ये तो एक बहाना था। बात करने का। फोन किया पर कोई जवाब नही। गुस्सा आया कोई परवाह ही नही। जैसे मै कोई रोज फोन करती हूं उसे।

दिन में भी ख्याल शुरू हो गए थे। तबी फोन की घण्टी सुनाई देती है। फोन उठाते ही, हैलो कौन, उधर से आवाज़ आई।

मन मे सोचा कल कॉलेज छोड़ा और आज भूल गया। मैंने भी अंजान बन कहा किससे बात करनी है। उसने कहा कि आप का फोन आया था।

कितना अजीब बंदा है नम्बर भी सेव नहीं किया था। फिर मैंने कहा रानी बोल रही हूं। कल आप ने कॉलेज छोड़ा था। याद आया। हा बताओ रानी पेपर कैसा गया। ठीक गया मैने सोचा शुक्रिया अदा कर दे  आप का। आप न आते तो पेपर छूट गया होता।

फोन कट चुका था। शायद बैलेंस खत्म हो गया था।  बात पूरी नही हो सकी थी। दिल में बहुत कुछ था। उस दिन से ऐसा लग रहा था कि जैसे मै खो चुकी हूं। अब न तो चेहरा देखने की फिकर नही थी। दिल में जो आदित्य का चेहरा उतर गया था। अब हर दिन उससे बात करने का मन होता  था। वो नासमझ इससे अंजान था। उसे क्या फर्क उसे क्या पता कि कोई उसके फोन का इंतजार कर रहा हैं।

काफी दिन हो गए थे मेरी बात उससे नही हुई थी। परेशान खोई, मै कोई बहाना तलाश रही थी।

पर साला बहाना ढूंढो तो नही मिलेगा। आखिर वो दिन आ ही गया। बहाने का दिन। मेरा जन्म दिन था।

मैने मां पूंछकर आदित्य को बुलाया था।

शाम को मेहमान आने से ज्यादा मै आदित्य का इंतजार कर रही थी। निक्कमा कहीं का। अभी तक आया नही। समय की कोई परवाह नही है।

 

मेहमान आ गए थे। केक भी कटने जा रहा था। तभी पीछे से हैप्पी बर्थ डे की आवाज सुनकर मुड़ी तो देखा आदित्य खड़ा था। खुशी का कोई ठिकाना नही था। केक पर चाकू नही चल रहा था वो अब दौडने जा रहा था। केक काटकर मां को खिलाया। और लोगों को खिलाया पर दिल कह रहा था सबसे पहले आदित्य को खिलाऊं पर चाहते हुए भी न कर सकी।

तभी फोटो खींची जा रही थी। मैने भी मोबाइल में उसकी फोटो खींच ली। किसी को पता न चले और न ही उसको की मैने फोटों खींची है उसकी।

सब खाना खाकर जा रहे थे। दिल कह रहा था कि आदित्य को रोक लू। थोड़ी देर बाद जाए पर कैसे रोकूं। वो तो तैयार बैठा था घोड़े पर। वो चला गया था। अब उसकी फोटो मेरी पास थी। उसका एक चेहरा मेरे पास था। जिसे देखने के लिए मै बेचैन रहती थी।

अब क्या था? अपने चेहरे को देखना छोड़ सुबह मोबाइल में उसका चेहरा सामने देखती थी। इस पूरे बात से आदित्य अंजान था। पर उस दिन से मै उसे बेपनाह चाह रही हूं। अब ऐसा लगता  है कि उसका चेहरा ही सब कुछ है। न देखो तो दिन नही जाता सही से। फर्क इतना था कि पहले शीशे में अपना चेहरा देखती थी और आज मोबाइल पर हर रोज आदित्य का।

इस इंतजार में कि उसे इस बात की खबर हो जाए। वो मुझसे बात करना शुरू कर दे। कभी-कभी तो अपने आसूंओं से तकिए को गीला कर देती थी।

चेहरे के साथ मेरी सारी दिन चर्या बदल गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here