हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से दूर

Congress-partyहरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे चुनाव विश्लेषकों के लिए चौकाने वाले रहे हैं। यहां किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। हालांकि, कांग्रेस निश्चित तौर पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। इसके बावजूद वह बहुमत पाने से छह सीट पीछे रह गई है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है। जबकि राज्य में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें जरूरी है। राज्य के प्रमुख विपक्षी दल इनेलो 31 सीटें जीतने में सफल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में इनेलो केवल नौ सीटों पर जीत दर्ज कर पाया थी।

हरियाणा जनहित कांग्रेस छह और भाजपा को चार सीटें मिली हैं। जबकि शिरोमणि अकाली दल  और बहुजन समाज पार्टी ने एक-एक सीट जीती है। जबकि सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here