जल है तो भविष्य उज्जवल है

0
191

जल है तो भविष्य उज्जवल है,
जल नहीं तो केवल कल कल है।
कल के लिए जब जल बचाओगे,
तभी तुम अपना भविष्य बचाओगे।।

जल ही तो केवल जीवो का जीवन है,
वरना जल बिन जीवन का मरण है।
अगर विश्व में जल कल नहीं होगा,
भविष्य निश्चित अंधकार में होगा।।

अब तो जल के लिए विश्व युद्ध होगा,
जल बिन अणु बम भी बेकार होगा।
पांच तत्वों से बना है ये जीवन बना ,
इन्हीं पांच तत्वों में ये विलीन होगा।।

जल जब ये विश्व मे प्रदूषित होगा,
जन जीवन विश्व मे प्रदूषित होगा।
फैलेगी विश्व में अनेकों बीमारियां,
तब विश्व का कैसे कल्याण होगा।।

आर के रस्तोगी

Previous articleदत्तात्रेय होसबोले को संघ की पहरेदारी का दायित्व
Next articleजल की उपलब्धता और शुद्धता का संकट
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here