गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, कई घाटों पर नहीं होगी छठ पूजा

05gnp-11-1_1225920633_m[1]बिहार,  गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से इस वर्ष कई घाटों पर श्रद्धालु छठ पूजा नहीं कर पाएंगे। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए नदी के तट पर अस्थाई तालाब का निर्माण करवा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पटना स्थित गंगा नदी के कई घाटों का निरीक्षण कर चुके हैं।

राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि गंगा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे छठ पूजा करने वालों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि घाटों की खतरनाक स्थिति को देखते हुए वहां बांस-बल्लों से घेराबंदी की जाएगी। इसके साथ-साथ कई घाटों के किनारे अस्थायी तालाब भी बनाए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों के एक दल का गठन कर दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक पूजा के दौरान घाट पर सुरक्षा के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह पर्व पूरे बिहार में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है और इस मौके पर गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here