इंतजार, इक प्रेम कहानी

0
196

कोई ऐसा कदम मत उठा लेना जिससे मम्मी पापा को परेशानी हो। 
मुझे पता है कि तुम्हारे लिए मेरे बिना जीना मुश्किल है। मैंं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। इतना ही कह पाई थी कि उसकी आंखे बंद हो गई ।हर पल हर दिन उसका ख्याल मेरे दिमाग में रहता । एक दिन बात न हो तो ऐसा लगता है कि सालों बीत गए । उसे न देखे  तो लगता है कि जिंदगी का सारा टेंशन आज ही है। एक परेशान आत्मा की तरह कब से भटक रहा हूं। लेकिन वो है कि बाहर ही नहींं निकल रही है। आंखे तलाश रही थी कि एक बार दीदार हो जाए। लेकिन आज शायद खुदा को ये मंजूर नहींं है। हर रोज की मेरी आदत बन गई है। सुबह 11 बजे से गेट पर खड़े होकर उसका इंतजार करना। बिना उसको देखे पूरा दिन ठीक से नहींं गुजरता । घर में बाहर और अंदर लगाए रहता। फिर उसका इशारा मिलता कि धूप है घर के अंदर जाओ फोन पर बात करना। मैंं खुशी से अंदर चला आता था। आज फिर मैं उसी के इंतजार में  अपने गेट के बाहर खड़ा रहा। 
तेज धूप से जमीन तप रही थी। मैं भी जिद पर अड़ा था। उसे देखकर ही दम लूंगा। धूप कह रही थी कि अंदर चला जा वरना जल जाएगा। वो बेरहम बाहर निकलने का नाम नही ले रही थी। जैसे उसे कुछ पता ही न हो। कोई उसका बाहर इंतजार कर रहा है।

सामने घर होने की वजह से इंतजार करने में मजा और गुस्सा दोनों आ रहा था। धूप में बैठा था। तभी एक हल्की सी झलक पैर की मिली। मुझे लगा शायद वो होगी। आंखे एकदम से उसी जगह रूकी थी। पहचानने की कोशिश कर रही थी। वो है या कोई और । आजकल उसके घर रिश्तेदार भी खूब आते जाते रहते थे। बुआ की लड़की भी आई हुई थी।
तेज धूप की वजह से प्यास भी लग रही थी। सोच रहा था अंदर गया तो कही आकर चली न जाए। मैं उसे देख न पाऊं। बड़ा दर्द था इस इंतजार में। वो आज तो नहींं दिखने वाली। घर पर बहुत काम होगा। पैर की जो झलक मिली भी थी वो भी कुछ ही सेकेंड में गायब हो गई थी। दिल सोच रहा था कि वह होगी या कोई और। बगल में हैंडपम्प लगा था। कुछ औरतें पानी भरने आ रही थी। 
इस भीषण धूप में बैठा देख आश्चर्य चकित हो रही थी। लोगों को गर्मी की धूप बर्दास्त नहींं और ये लड़का धूप में बैठा पसीने से तरबदर हो गया है। उठकर जाने का नाम नहींं ले रहा है। मैंं भी नीचे सर किए बैठा था। घर पर कोई नहींं था। पापा, मम्मी आफिस गए हुए थे। इक पल को मुझे लगा चक्कर आ जाएगा। प्यास और भूख ने भी अपना कब्जा मुझ पर कर लिया था। मैंं कह रहा था भगवान ये कैसी सज़ा दे रहा है। मेरी जान ले ले पर ऐसी सज़ा मत दे।
तभी एक आवाज़ कानों में गूंजती है। जिसे सुनकर मैंं दंग रह जाता हूं। उस आवाज़ का जवाब नहींं था मेरे पास। काफी देर से धूप में बैठा देख बगल की एक औरत पानी भरने आई थी। ये आवाज़ उसकी थी। 
अरे भैया एतनी तेज धूप है, बाहर बैठे हो बहुत देर से, बीमार पड़ जाओगे। का घर से भगा दिहिन है का। मैंं उसको देखता रह गया। कुछ जवाब नहींं दे पाया। मन में सोचा कभी तूने प्यार किया है जो आज बता रही है। धूप इतनी तेज है। बीमार हो जाओगे। बीमार मैं हूंगा। और दर्द इनको हो रहा है। जिसे देखो वही ज्ञान देने लगता है। गुस्सा तो इतना आया था कि पूछों मत। फिर मन में सोचा इतनी गाली तो दे दी है। ये बात भी सही कह रही थी। चलो कुछ देर अंदर चले जाए। फिर बाहर आकर देखेगें। 
फिर दिमाग ने कहा कि यही खड़ा रह बीमार हो जाएगा तो देखने के लिए आएगी वो। दिल ने कहा जो बाहर नहींं आई वो कहां से बीमार होने पर आएगी? अब तो पूरा मोहल्ला शांत होने लगा था। लू चलने लगी थी। मेरे दिल में जो तूफान मचल रहा था ये इस लू से कही ज्यादा था। दोपहर के खाने का वक्त हो गया था। 
लेकिन यहां तो भूख प्यास मर गई थी। आंखे छत और गेट की तरफ देखें। शायद छत पर कपड़ा फैलाने के लिए आ जाए। या फिर गेट पर इक झलक दिखला जाए।
दिल को मनाकर कहा चलो, कुछ खा पी लेते हैं। यार नहींं तो, इंतजार काफी महंगा पड़ने वाला है। वो तो खा पीकर मस्त गर्मी में कूलर के सामने ठण्डी हवा का लुफ्त उठा रहींं होगीं। मैंने ठान ली । अब अंदर जा रहा हूं। कुछ भी हो जाए वो आए य न आए। इंतजार क्या करना जब उसे मेरी कोई कदर नहींं है तो? 
जैसे ही मैंं पीछे मुड़ा जाने के लिए। एक मोटर साईकिल आकर उसके गेट के पास खड़ी हुई। मैंं रूक गया। दिल में उमंग अब तो गेट खोलने बाहर आओगे। गेट पर खटखट की आवाज़ हुई। अंदर से कदमों की आहट सुनाई पड़ी। गेट को खोला गया। और सामने देखकर मैं बौखला उठा।
गुस्से में एक घूंसा दीवार पर मारा और हाथ की उंगली फट गई। खून निकल आया था। जिसे देखने वाला सिर्फ मैंं ही था। खून बह रहा था। उंगली पर काफी चोट आई थी। लेकिन दिल पर जो चोट लगी थी वो इस चोट से ज्यादा थी। ये दर्द तो बर्दास्त हो रहा था। दवा से ठीक हो जाएगा। दिल का ये दर्द तो अब उसके दीदार से ही सही होता।
मेरा दांया हाथ कांप रहा था। गुस्से में मैंंने जो दीवार पर मारा था। वो सिर्फ इसलिए वो नहींं उसकी दादी ने गेट खोला था।
आज मैं काफी बेचैन था उसको देखने के लिए। और आज वो कि निकल नहींं रही थी। यहां तक कि पानी भरने भी नहींं आई थी। मोटर साईकिल से उतरे दोनों लोग अंदर गए। गेट फिर से बंद। मुझे लगा सो रही होगी। अब घर में मेहमान आए हैं तो उठेगी। चाय नाश्ता तो देगी।
अब तो उसका दीदार कर लूंगा। उसके बाद घर में जाकर खाना पीना खां लूगां। मुझसे रहा नहींं गया। सड़क पर जाकर खड़ा हो गया। उसके गेट के करीब ताकि उसे देख सकूं। आए मेहमानों ने पानी पिया। एक टिफन बॉक्स उठाया। और चलते बने। गेट उसकी दादी ने बंद कर लिया। 
वो चलते बने लेकिन मेरे लिए सवाल छोड़ गए। आखिर वह कहांँ है। वो बाहर क्यों नहींं आ रही है। हाथों में लगी चोट को उसके गेट की तरफ करके बैठ गया अपने गेट के पास सीढियों पर। उस तेज धूप में सपने की दुनिया में खो गया। यही कि अब दरवाजा खुलेगा। वो मुझे देखेगी। मेरे हाथों में लगी चोट को देखकर परेशान हो जाएगी। कहेगी कि ये क्या हो गया ? जल्दी से घर से पानी लाकर घाव को साफ करेगी। पट्टी बांधेगी। और कहेगी आखिर ये सब क्यों करते हो। मैंं थोड़े से काम में व्यस्त थी। बाहर नहींं आ पाई और आप ने इतनी बढ़ी सज़ा दे दी अपने को।
मैं उसे फोन भी कर रहा था। फोन की पूरी घण्टी भी जाती लेकिन उठता नहींं। गर्मी के साथ मेरा पारा भी बढ़ रहा था। बस एक बार फोन उठ जाए तो उसे काफी फटकार लगाऊंगा। एक, दो बार नहींं शायद सैकड़ो बार फोन किया था। जवाब एक ही था नॉट एंसरिंग। 
मेरे किसी बात से नाराज तो नहींं हो गई है। दो दिन पहले मैने कहा था कि हम घूमने चलेगें। वो इंतजार कर रही थी। मुझे कुछ काम से बाहर जाना पड़ गया था। उसने फोन भी किया था। मैंं उसको बता नहींं पाया। लौटकर आया था तो काफी नाराज हुई थी। बात नहींं कर रही थी। किसी तरह से उसे मना तो लिया।
फिर से हम बात कर रहे थे। रात में करीब 12 बजे तक हमने बात की थी। फिर हम सो गए थे। और आज सुबह से खड़ी दोपहर हो गई और वो नहींं दिखी।
मुझे तो लग रहा है। वो दो दिन पहले वाली बात का बदला ले रही। बेरहम घर के सामने पागलों की तरह धूप में बाहर बैठा हूं। उसे बदला लेने की सूझी है।
अगर बदला लेना ही उसे था तो बता देती। कम से कम मुझे पता तो होता कि वो नाराज है इसलिए नहींं आई।
दोपहर के करीब दो बज चुके थे। या ज्यादा से ज्यादा ढ़ाई। हाथों से बहा हुआ खून सूख गया था। हाथ में सूजन आ गई थी। मेरे दरवाजे के पास गिरी खून की बूंदें जम चुकीं थी। तेज लू, धूल को आंंखों में झोक रही थी। प्यास से गला सूख चुका था। मैंं अकेला बैठा था। 

इतने में हाथ मे लगी चोट को ऊपर बिना देखे आगे कर दिया। मुझे लगेगा इसे देखकर वो चौंक जाएगी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि मै चौंक गया। मेरे हाथ पर किसी की जुबान का स्पर्श हुआ। अब मुझे लग गया था कि वो नही कोई और है।
जब देखा तो ईश्वर ने जो साथी भेजा था। वो हर रोज सुबह-शाम  दरवाजे पर धक्का मारती थी। और घर से कोई निकलकर उसे रोटी खाने को दे देता था। वो गाय हमारे हाथों को चाटने लगी थी। जिसमें चोट लगी थी। 
दर्द से मै कराहने लगा था। जैसे वो चोंट को चाटते हुए कह रही हो कि ये तुमने क्या किया? इन हाथों से मुझे रोटी खिलाते थे। इसमें चोंट कैसे लग गई। दर्द होने की वजह से अपना हाथ खींच लिया था मैंंने। यहां तो दीदारे हुस्न की आग लगी थी।कब से यहां इंतजार कर रहा हूं। क्या वो अपने घर के बाहर भी नहींं निकल सकती? इतनी तो पाबंदी नहींं होगी । आज मैंं भी सुबह नाश्ता कर अपनी ड्यूटी निभाने बैठ गया । काम इतना था कि उठ नहींं पाए। ये हमारी ड्यूटी ही तो थी। बाहर बैठकर किसी के गेट को ताकना। समय बीत रहा था। सब्र टूट रहा था। ये क्या ये रात क्यों होने लगी है। कुछ घंटों पहले तो तेज धूप थी।
हाथ में दर्द बढ़ गया । ऐसा लग रहा था कि कोई हड्डी टूट गई होगी। उंगलियां चल नहींं रही थी। ऐसा लग रहा था। जान निकल जाएगी। अंधेरा बढ़ता जा रहा था। आंखे बंद हो रही थी। आंखों के सामने अंधेरा छा गया। ऐसा लगा कि मुझे दिखना बंद हो गया।फिर मुझे पता भी नहींं चला कि आगे क्या हुआ। शाम को जब आखें खुली तो मैं अस्पताल में भर्ती था। ग्लोकोस की बोतल चढ़ रही थी। हाथ में पट्टी बंधी थी। सामने मेरी मां, पापा और भाई खड़े थे। सब को देखकर बस आंख में आंसू आ गए थे।
तब तक बगल के यादव अंकल ने पूछा बेटा अब तबियत कैसी है। मैने कहा ठीक है। सबने पूछा हाथ मेंं कैसे चोंट लग गई। मेरे पास कोई जवाब नहींं था। डॉक्टर ने एक्सरे लिख दिया। यादव अंकल पापा से बता रहे थे। मै वहां से गुज रहा था तो देखा कि आप का लड़का बेहोश पड़ा था। हाथ से खून निकला हुआ था। मैंं वहां से इसे लेकर जिला अस्पताल आया। इमरजेंसी में दिखाने के बाद आप सबको फोन पर सूचना दी। हाथ में लगी चोंट से लगता है कहींं मारपीट  की होगी।

अब क्या था जिसे देखो बस यही बात जानने मेंं लगा है कि आखिर क्या हुआ है? चोट कैसे लगी? 
अस्पताल के बेड पर ग्लोकोस चढ़ रहा था। मेरा ध्यान फिर घर की सीढियों पर था। उसे पता चल जाएगा तो देखने जरूर आएगी।
कोई तो इसकी सूचना उसे दे दे। एक्सरे की रिपोर्ट में हाथ की दो उंगलियां टूटी हुई थी। जिनपर अब प्लास्टर चढ़ना था। बड़ा अजीब लग रहा था। 
घर जाऊंगा तो वो देखकर बहुत गुस्सा होगी। कही गुस्से में अपना कुछ न कर बैठे। एक बार ऐसे ही मैंंने उससे लड़ाई कर ली थी। तो उसने अपना हाथ ब्लेड से काट लिया था। 
अब मैंं इस हालात में घर जाऊंगा वो मुझे देखने जरूर आएगी। तो उससे क्या कहूंगा? आज तुम घर से बाहर नहींं निकली इस वजह से मैंंने अपना ये हाल बना लिया। कहीं वो कह दे कि बहुत ज्यादा काम था। इसलिए बाहर नहींं आ पाए।तो क्या जवाब दूंगा?
ग्लोकोस चढ़ जाने के बाद मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इतने में यादव अंकल और पापा के बीच कुछ बात हुई। बातों से लग रहा था कि कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण चर्चा है। मुझे लगा अब तो पकड़ा गया। 
सब लोग क्या कहेगें? यादव अंकल क्या कह रहे थे, इस बात ने दिल में बेचैनी पैदा कर दी। दोनों लोग बाहर चले गए। कुछ देर बाद पापा आए। तब तक  मुझे डिस्चार्ज कर दिया गया था। पापा, मम्मी ने भाई को मुझे घर ले जाने को कहा। वो लोग कुछ देर रूककर आएगें। मैं गाड़ी मे बैठा सोंचा कि घर पर जैसे उतरूगां वो देखेगी तो भागते हुए आएगी।
मुझे देखकर रोने लगेगी। अब मैंं फिर से उसी मोहल्ले में अपने घर के सामने था। आस-पास के लोग तो आए थे। लेकिन उनके घर से कोई नहींं आया। आता भी कैसे घर मे ताला बंद था।मुझे लगा कि अगर मैंं अस्पताल न जाता तो उसे घर के बाहर निकलते देख लेता। हाय रे मेरी किस्मत।

अब क्या करूं। तभी एक एम्बूलेंस की आवाज़ आती सुनाई पड़ी। धीरे-धीरे आवाज तेज़ होती गई। अब तो आवाज़ कानों को तेजी से भेद रही थी। गाड़ी घर के सामने आकर खड़ी हो गई। गाड़ी खड़ी होते ही रोने की आवाज़ आने लगी। लोगों की भीड़ ने पूरे सड़क को घेर रखा था। रोने की आवाज़ काफी तेज हो गई थी। मैं भी आखिर क्या हो गया देखने के लिए बाहर आया? जब मैंं उस गाड़ी के पास पहुंचा तो एक बॉड़ी उतारी जा रही थी।
समझ नहींं आ रहा था कि क्या हो गया? हल्का सा  चेहरे से कपड़ा उठ गया ।
अपने टूटे हाथ को लेकर मै वहां गया था। देखकर उस चेहरे को मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई थी। मैंं फिर से बेहोश हो गया । जमीन पर गिर गया था। मैंं जिसका इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहा था वो मेरे पास गई थी। एकदम खामोशी में आई। कभी नहीं बोलने की हालत में। हमेशा के लिए रूठकर। मुझसे बहुत दूर चली गई। रोने की आवाज़ और पानी की कुछ बूंदों ने मुझे होश में लाकर खड़ा कर दिया। सब रो रहे थे मैंं खामोश खड़ा था। मेरा पूरा शरीर एक बुत की तरह हो गया।  ऐसा लग रहा था कि मुझसे वो कह रही हो। मेरा इंतजार कर रहे थे लो मैंं आ गई हूं। सब लोग कह रहे थे कि रात में एक बजे अचानक तबियत खराब हो गई। पता नहींं चल पाया क्या हुआ? डॉ. ने लखनऊ के लिए रेफर किया था। जैसे ही ले जाने लगे। पता चला कि अब कोई फायदा नहीं। सांसों की डोरी टूट गई । ताजुब की बात ये थी कि जिला अस्पताल में जहां मैं था, उसी के बगल वाले रूम में  उसका इलाज हो रहा था। यादव अंकल और पापा के बीच यही बात हुई थी। मेरे आंखों से अश्कों की धार शुरू हो गई । 
लेकिन जुबा खामोश थी। मैंं सोच रहा था कि सबने मुझसे क्यों छिपाया। अगर ऐसा कुछ था तो अस्पताल में आखिरी बार उसे देख लेता बात कर लेता।
ऊपर वाले से पूछ रहा था। कितनी बड़ी सज़ा दी है। जिसके दीदार का इंतजार मैं रोज करता था, उसका आखिरी दीदार भी इस तरह से करा दिया। हे भगवान  मुझे भी बुला ले। इतना सोचते ही मैंं फिर से बेहोश हो गया। मेरी सारी दुनिया तो उजड़ गई। 

अब किसके लिए जीता? उसके शरीर को देखकर सोच रहा था। अभी झट से उठकर कहेगी ये हाथ में चोट कैसे लग गई। और मुझे लापरवाह कहेगी।
जब मै उसे हकीकत बताऊंगा तो गले से लगाकर कहेगी इतना प्यार करते हो मुझसे। एक दिन नहींं नज़र आई तो हाथ ही तोड़ लिया। 
जिंदगी भर नहींं आऊंगी तो क्या कर बैठोगे पता नहींं? शायद वो सच कह रही थी। अब मुझे जीने का कोई मन नही था। दिल कर रहा था खुदकुशी कर लूं।
कर भी लेता, मेरी जान तो उसके साथ ही चली गई थी। 
केवल ये नश्वर शरीर बचा था। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई थी। घर की महिलाएं उसे नहला रही थी। रो रोकर सबका बुरा हाल था।
उसे दुल्हन की तरह सजाया गया। और चार कंधों पर लेकर चल दिए। मैंं पीछे-पीछे दौड़ रहा था। और मेरी बेबसी थी कि कुछ कह नहीं सकता था। लेकिन आखिर कब तक। अब अपने आप पर काबू नहीं कर पाया। चिल्लाने लगा, रोने लगा।  मत लेकर जाओ। कहने लगा। मुझे भी उसके साथ जाना है। सबको तब आश्चर्य हुआ। मुझे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। मैंं रो रहा था, तो जैसे उसने कहा कि मै वापस आऊंगी। मेरा इंतजार करो। अब तो ये पूरा झूठ था। वो दूसरी दुनिया में थी जहां से कोई वापस नहींं आ सकता है। उसके घर वालों का हाल बुरा था। मां तो बेहोश हुई तो अस्पताल पहुंच गई। दिमागी संतुलन बिगड़ गया। हो भी क्यों न जवान लड़की चली गई थी।

सब लोग अंतिम संस्कार कर लौटे थे। रात मेंं सब खामोश थे। मुझे पता नहींं क्या हुआ ? मैंं शमसान मेंं जहां उसे जलाया गया था वहां पहुंचकर उसकी राख से बात कर रहा था। देखो न मुझे चोट लगी है। दर्द हो रहा है। उठो कब तक सोओगे। राख को अपने शरीर पर लगाता। और रोता चिल्लाता उठो। लेकिन हमेशा के लिए सोने वाले कैसे उठ सकते हैं। वो भी जो राख हो गए हो। उस श्मशान मेंं मेरी आवाज़ सुनने वाला कोई नहींं था। रात काफी हो चुकी थी। मैंं उसकी राख पर लेट गया। कोई तो मुझे भी आग लगा दो। अब नहींं जीना है। कब सो गया पता नहींं चला। मै ये सोंच रहा था कि ये एक बुरा सपना होगा। कल सुबह फिर वह मेरे सामने होगी। सुबह उठा तो एक कुटिया के अंदर था। जब उठा तो डर गया। ये डर था अपने सामने औघड़ बाबा को देखा जो काफी डरावने थे।
उन्होने ने मेरा पता पूछा और घर का नम्बर। फोन करके घर वालों को बुलाया। सारी घटनाओं के बारे में बताया। सब रोने लगें थे।
कह रहे थे बेटा होनी को कोई नहींं टाल सकता है। चलो घर चलो। घर पहुंचकर मैं लेटा हुआ था। तभी उसके पापा घर आए और मेरी तबियत के बारे में पूछा।
कहा बेटा, तुम्हारे और उसके बारे में सब जानता था। उसने भी अपने आखिरी समय में तुमसे मिलने की इच्छा जताई थी। लेकिन तुम अस्पताल में बेहोश पड़े थे। उसने तुम्हारे और अपने बारे मेंं सब कुछ बता दिया था।
मैंंने कहा ठीक हो जाओ तो दोंंनो की शादी की बात कर लूंंगा। लेकिन जाने कैसे उसे पता था कि वो हमें छोड़कर जाने वाली है। उसने तुम्हारे बारे में सिर्फ इतना कहा कि उसका ध्यान रखना। मेरे जाने के सदमे को वो बर्दास्त नहींं कर पाएगा। वो कुछ कर बैठेगा। मैंं अपनी आखिरी समय में कुछ उसे सुनाना चाहती हूं।
मोबाइल में रिकॉर्ड कर लो। लो उसकी आखिरी ख्वाहिश थी तुम ही इसे सुनो। वो आवाज़ 
मुझे माफ कर देना। आज सुबह मैंं बाहर नहींं आ पाई। मुझे पता है कि तुम मेरा इंतजार कर रहे होगे। धूप में बैठे होगे। मैंं इस हालात में फोन भी नहींं कर पाई हूँ । तुम्हारी आवाज़ सुनने का बड़ा मन है। शायद हमारा इस जन्म का साथ यही तक है।
मुझसे प्यार करते हो तो एक काम करना। मेरे जाने के बाद कोई ऐसा कदम मत उठा लेना जिससे मम्मी पापा को परेशानी हो। 
मुझे पता है कि तुम्हारे लिए मेरे बिना जीना मुश्किल है। मैंं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। इतना ही कह पाई थी कि आंखे बंद हो गई थी। और डॉ. ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। अब तुम बताओ अगर इस तरह का काम करोगे तो उसकी आत्मा को दुख होगा।
वहां बैठे हम सब के आंख में आंसू थे। हाथ मेंं लगी चोट के बारे मेंं भी सब जान चुके थे।
दूसरे दिन फिर दोपहर को दरवाजे पर खड़ा हुआ। तभी मेरी आखों मेंं आंसू आ गए। 
ऐसा लग रहा था अभी दरवाजा खुलेगा और कहेगी अंदर जाओ धूप है।  फोन पर बात करना। गेट पर खड़ा रो रहा था। और इसके आने का इंतजार कर रहा था। फर्क बस इतना था कि इस बार उसके छत और दरवाजे को नहींं उस रास्ते को देख रहा था ।जिधर से वो सज-धज कर चार कंधों पर गई थी। सारी उमर आंखे उस रास्ते का इंतजार करेंगी । उसकी यादों में जीना का। उसके वापस लौटने का। लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई खाक होकर वापस आए। वापस वो नहीं आई लेकिन उसकी यादें आईं। जिसका मुझे हमेशा इंतजार रहता है।

रवि श्रीवास्तव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here