रूक जाओ अभी अपने घरो में

0
208

रूक जाओ अभी अपने घरो में, देश को राख मत होने दो |
पहुँच गयी है संख्या हजारो में,इसे लाखो में मत आने दो ||

ले लो सबक दुसरे देशो से,जो मृत्यु के कागार पर खड़े हुए |
शक्तिशाली होते हुये भी,मृत्यु के आगे लाचार हुये ||

पता नहीं कोरोना कितने प्राणियों को अपने साथ ले जाएगा |
लाखो की जाने ले ली है उसने.क्या करोड़ो को यह ले जाएगा ||

वक्त अभी है सभल जाओ,कोरोंना को मत अब आने दो |
रूक जाओ अभी अपने घरो में देश को राख मत होने दो ||

बची रही अगर जान तुम्हारी,जहान का लुत्फ़ भी ले लोगे |
अगर नहीं रहे इस जहान में ,फिर किसको क्या तुम दोगे ||

कुछ दिन की बात और है,जरा तसल्ली मन में रक्खो |
करना है नियन्त्रण कोरोना पर,पहले अपने पर रक्खो ||

भले ही यह बुरा समय है,अच्छा समय भी आयेगा |
जानते है सभी लोग,अँधेरे के बाद उजाला आयेगा ||

रक्खो मन में ये विश्वास,विश्वास ही जीत दिलायेगा |
कोरोना कुछ दिन का मेहमान,ये लौट के नहीं आयेगा ||

बनाओ सकारत्मक अपने को,नकारत्मक मत होने दो |
यही मूल मन्त्र अब बचने का,कोरोना को अब मरने दो ||

रूक जाओ अभी अपने घरो में देश को राख मत होने दो |
अभी तक संख्या हजारो में पहुंची,लाखो में मत आने दो ||

आर के रस्तोगी

Previous articleदिल्ली का लालकिला राजा अनंगपाल तोमर का बनवाया हुआ “लाल कोट” है ना कि शाहजहां द्वारा निर्मित
Next articleअग्निपरीक्षा का सत्य क्या है?
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here