अपने प्यार का कुछ भरम तो रहने दो

0
158

अपने प्यार का, कुछ भरम तो रहने दो |
अपने अहसानों का कुछ बोझ तो रहने दो ||

भले ही प्यार न करो,सितम्ब तो रहने दो |
अभी तो शुरुआत थी,अब उसको रहने दो ||

छीनो न सभी चीजे,कुछ मेरे पास रहने दो |
उन्हें मेरे मरने जीने का   सहारा रहने दो ||

नफरत करने की भी कुछ एक हद होती है |
उस हद को न पार करो,कुछ भरम रहने दो ||

आँखों में तुम्हे बसाया था,उसे आंखो में रहने दो |
आँसू जब आये उनको बस आँखों में ही रहने दो ||

रस्तोगी को पता लग गया,उसका धरम क्या है |
लिखना तो मेरा धर्म है उस करम को रहने दो ||

आर के रस्तोगी 
गुरुग्राम 9971006425

Previous article“वैदिक जीवन ही श्रेष्ठ एवं सर्वोत्तम है”
Next article“ईश्वर का सत्यज्ञान वेद एवं वैदिक साहित्य में ही उपलब्ध है”
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here