प्यार करते रहेगे हम जनम जनम

0
228

कसम खाते है आज दोनों सनम
प्यार करते रहेगे हम जनम जनम
प्यार की डगर है कितनी कठिन
इस पर चलना और भी कठिन
इस पर चलते रहेगे सदा हम
किसी का साथ छोड़ेगे ना हम
कसम खाते है आज दोनों सनम
प्यार करते हम जनम जनम 

ये गमो की दुनिया है बिकते है जख्म
ये जख्मो की दुनिया है बिकते है गम
बिकती है सब चीजे प्यार भी बिकता है
हर चीज का यहाँ खरीदार भी मिलता है
प्यार की खरीद फरोख्त करना ना तुम
गमो की दुनिया में पड़ना ना तुम
कसम खाते है आज दोनों हम
प्यार करते रहेगे हम जनम जनम

आर के रस्तोगी  

Previous articleलोकतंत्र का काला दिन
Next articleतुर्की में लोकतंत्र के सूरज का अस्त होना
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here