मै रहूँ न रहूँ,मेरा देश रहना चाहिए |

0
387

मै रहूँ न रहूँ,मेरा देश रहना चाहिए |
मै बढ़ूँ न बढूँ मेरा देश बढ़ना चाहिए ||

आया है जनसँख्या का सैलाब,यह रूकना चाहिए |
साधन है सीमित,जनसँख्या तो कम होनी चाहिए ||

करे मेरा देश विकास,उसका विश्व में नाम हो |
बन जाये विश्व गुरु,उसकी विश्व में शान हो ||

हर हाथ को काम,हर इनसान को शिक्षा मिले |
सब हो समान इस देश में,यह अधिकार मिले ||

है हम शान्ति के पुजारी,युद्ध से बचना चाहिए |
जो करे हमारी शांति भंग उससे लड़ना चाहिए ||

करते नहीं अपमान किसी का,हमे सम्मान चाहिए |
रखते है सभी से दोस्ती,हमे उसका मान तो चाहिए ||

मै रहूँ न रहू,मेरा देश रहना चाहिए |
मै बढूँ न बढूँ,मेरा देश बढ़ना चाहिए ||

आर के रस्तोगी

Previous articleमदर टेरेसा की वास्तविकता
Next articleवो छोटी सी मुलाकात
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here