लाल किले से मोदी जी का सन्देश

0
127

आर के रस्तोगी

लाल किले की प्राचीर से,मोदी जी ने दिया ये सन्देश |
एक ध्वज हो,एक कानून हो,सबका समान हो ये देश ||

मिले सबको समान अधिकार,किसी के साथ न हो द्वेष |
तभी भारत फल फूलेगा,आगे बढ़ता रहेगा ये हमारा देश ||

बढ़ रहा है जनसँख्या का बोझ,कैसे उठा पायेगा ये देश |
सीमित साधन,असीमित आवश्यकता कैसे चलेगा ये देश || 

करो नियन्त्रण इस जनसँख्या को,लाओ तुरंत अध्यादेश |
रोजना की देश की समस्याओं का,मिटेगा तुरन्त क्लेश ||  

तीन तलाक के कानून से,खुश है सब मुस्लिम माँ बहना |
मोदी जी को दुआ दे रही,देश की सब मुस्लिम माँ बहना ||

धारा 370 जो हटी कश्मीर से,उससे होगा सबका विकास |
बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा,ये है अब सबको वहाँ आस ||

बंद करो उपयोग प्लास्टिक का,ये भी है देश की सेवा |
फैलाती है अनेको बीमारियाँ ,यह जान की भी है लेवा ||

आर के रस्तोगी 
गुरुग्राम (हरियाणा)
 

Previous articleदेश की आजादी और आर्यसमाज
Next articleहिंदी गजल -रक्षाबधन पर
आर के रस्तोगी
जन्म हिंडन नदी के किनारे बसे ग्राम सुराना जो कि गाज़ियाबाद जिले में है एक वैश्य परिवार में हुआ | इनकी शुरू की शिक्षा तीसरी कक्षा तक गोंव में हुई | बाद में डैकेती पड़ने के कारण इनका सारा परिवार मेरठ में आ गया वही पर इनकी शिक्षा पूरी हुई |प्रारम्भ से ही श्री रस्तोगी जी पढने लिखने में काफी होशियार ओर होनहार छात्र रहे और काव्य रचना करते रहे |आप डबल पोस्ट ग्रेजुएट (अर्थशास्त्र व कामर्स) में है तथा सी ए आई आई बी भी है जो बैंकिंग क्षेत्र में सबसे उच्चतम डिग्री है | हिंदी में विशेष रूचि रखते है ओर पिछले तीस वर्षो से लिख रहे है | ये व्यंगात्मक शैली में देश की परीस्थितियो पर कभी भी लिखने से नहीं चूकते | ये लन्दन भी रहे और वहाँ पर भी बैंको से सम्बंधित लेख लिखते रहे थे| आप भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबन्धक पद से रिटायर हुए है | बैंक में भी हाउस मैगजीन के सम्पादक रहे और बैंक की बुक ऑफ़ इंस्ट्रक्शन का हिंदी में अनुवाद किया जो एक कठिन कार्य था| संपर्क : 9971006425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here