नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश की जनता को आगाह किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाड़ने मे कामयाब नही होने की दशा में सबको पकौड़े बेचने पर मजबूर होना पड़ सकता है।सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल रैली के मौके पर शुक्रवार को आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‘ 2019 हमारे आपके लिए अच्छा है लेकिन इस संसदीय चुनाव में हम आप कामयाब नही हुए तो ढूंढ लेना एक नाली और कढाई जिस पर पकौड़े बनाने का काम मिलकर करेगे क्योंकि प्रधानमंत्री कहते है कि नाली से गैस निकलती है जो लोगो को रोजगार देती है।’साइकिल यात्रा को सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां से शुरू हुई यह यात्रा अब रूकने वाली नही है। यह यात्रा दिल्ली तक जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ना केवल देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है बल्कि इसको खत्म करने मे जुट गई है। इसलिये हमारी यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है।