नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में अभी टाइम है लेकिन बीजेपी ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह की बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस), भाजपा संगठन और सरकार के साथ समन्वय बैठक लखनऊ स्थित एक रिसोट में 11 बजे हुई। जिसमे पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद, नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ के कई पदाधिकारी शामिल है। इसमें सामयिक मुद्दों, चुनावी तैयारी, सरकार का कामकाज, मंत्रिमंडल विस्तार, विपक्षी गठबंधन की चुनौती और राम मंदिर मुद्दे पर महामंथन हो सकता है। श्री शाह समन्वय बैठक में शामिल होने लेने के लिए बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी में पहुंचे।

अमौसी हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके मंत्री सहयोगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद, नाथ पांडे मौजूद थे। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हो गयी है जो शाम तक चलेगी। यह शहर के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में आयोजित की गयी है। श्री शाह, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य नेता हवाई अड्डे से सीधे बैठक स्थल पर पहुचे। यह बैठक हिन्दू विश्व परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़यि के ‘अबकी बार हिंदू सरकार‘’के नारे के साथ एक नया राजनीतिक दल बनाने की घोषणा के एक दिन बाद शुरू हो रही है। बैठक में योगी आदित्यनाथ सरकार तथा भाजपा सांसदो के कामकाज की समीक्षा होने की उम्मीद की जा रही है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवन ने हालही में मंदिर निर्माण के लिये कानून बनाने का सुझाव दिया था। बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा भी हो सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने यहां बताया कि बैठक में वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का भी एजेंडा तय किये जाने की उम्मीद है।