tulsiअमेरिकी कांग्रेस की 25 प्रभावशाली महिलाओं की सू़ची में तुलसी गैबार्ड शामिल
वॉशिंगटन,। अमेरिकी कांग्रेस की 25 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं की सू़ची में लोकतांत्रिक पार्टी की अमेरिकी महिला सांसद तुलसी गैबार्ड को शामिल किया गया है।दरअसल, अमेरिकी कांग्रेस की एकमात्र हिंदू सदस्य तुलसी को सीक्यू-रोल कॉल की नई पुस्तक ‘‘पावरफुल विमेन: द 25 मोस्ट इन्फ्लूएंशियल विमेन इन कांग्रेस’’ की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में कांग्रेस की सर्वाधिक कुशल एवं प्रभावशाली महिला नेताओं को शामिल किया गया है।इस पुस्तक में कहा गया है कि तुलसी को कांग्रेस का सदस्य बने अभी मात्र दो वर्ष हुए हैं लेकिन इतने कम समय में वह लोकतांत्रिक और प्रजातंत्रवादी पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर काम करने में सक्षम रही हैं और सदन की सशस्त्र सेवा समिति तथा विदेशी मामलों की समिति में सैन्य एवं विदेशी मामलों पर बात करने वाली मुख्य आवाज बनी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *