नई दिल्ली : तकरीबन 6 साल बाद अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की अगामी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड ‘ से स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म से पहले ये जोड़ी फिल्म ‘इश्कजादे’ में साथ नजर आए थे और इस फिल्म में भी इन दोनों के बीच लव केमेस्ट्री ही देखने को मिलेगी। ‘इश्कजादे’ के बाद जहां अर्जुन और परिणीति के फैंस को उनकी ये जोड़ी फिल्म में पसंद आ रही हैं।आपको बता दें की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है।फिल्म के टे्रलर रिलीज होते ही परिणीति और अर्जुन कपूर की जोड़ी को एक साथ फिर देखने के लिए उनके फैंस का क्रेज बढ़ गया है।सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर की दादी भी यही चाहती है कि यह जोड़ी रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी एक हो जाए। अर्जुन कपूर की दादी को भी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बेहद पसंद हैं। अर्जुन कपूर के लिए एक अच्छी दुल्हन की तलाश कर रहीं उनकी दादी को तो परिणीति ही सबसे ज्यादा पंसद आ रही है।