नई दिल्ली : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अब सांसद अमर सिंह के एफआईआर के खिलफ खुलकर सामने आ गये हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा पर आजम को बदनाम करने और उनका सियासी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने आजम के खिलाफ दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की।उन्होंने कहा, भाजपा सत्ता का इस्तेमाल अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए कर रही है। अपने से असहमत विपक्ष के प्रति वह बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का जोर सपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण प्रचार कर उनकी छवि बिगाड़ने पर है।अखिलेश ने कहा, राजनीति में धर्मनिरपेक्ष छवि, कुंभ जैसे महापर्व का कुशल संचालन तथा जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की स्थापना से चिढ़े भाजपा नेता आजम खां को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। आजम खान ने कभी भी नफरत की राजनीति नहीं की है।