पंजाब के लगभग 20 पूर्व विधायकों ने आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांग की है कि वह पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ को अनुशासनहीनता के आरोपों में पार्टी से बाहर निकाले।

आज यहां संयुक्त वक्तव्य में पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, अवतार हैनरी, अमरजीत सिंह समरा, उपिंद्र शर्मा, मक्खन सिंह, हरमङ्क्षहद्र सिंह जस्सी, भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू, डा. मोङ्क्षहद्र रिणवा, हंसराज जोसन, सुरजीत सिंह धीमान, नत्थू राम, इंद्रजीत सिंह जीरा, गुरा सिंह, शविंद्र सिंह कत्थूनंगल, हरप्रताप सिंह अजनाला, सतनाम सिंह कैंथ, हरजिंद्र सिंह ठेकेदार, दर्शन सिंह बराड़ तथा धनवंत सिंह धूरी ने कहा कि अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा। इन कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि खड़ूर साहिब उपचुनाव को लेकर जगमीत ने पार्टी नेतृत्व के उलट स्टैंड लिया है।

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चाहे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने जगमीत को दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया था परंतु फिर भी वह अनुशासनहीनता के मार्ग पर चल रहे हैं। barad

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *