मुंबई :छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो कॉफी विद करण का 6 सीजन 21अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से इस शो के पहले मेहमान के बारे में लोग जानना चाहते थे। कुछ समय पहले ऐसी खबर आई थी शो की शुरुआत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लंबे इंतजार के बाद शो के मेकर्स ने पहले दो मेहमानों का खुलासा कर दिया है।
शो के पहली मेहमान दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट होंगी, जोकि करण के सीधे सवालों का सामना करेंगी। इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं तो वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें भी लाइमलाइट में हैं। देखना ये है कैसे दीपिका और आलिया करण के टेढ़े मेढ़े सवाल जवाब देती हैं।