नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 नवंबर शनिवार को दोपहर में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पहुंचेंगे। वे यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए नगर के गांधी मैदान में तैयारियां कर ली गई है। भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र सोमटेके ने बताया कि अमित शाह दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर से गरियाबंद पहुंचेंगे।उनके साथ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी अनिल जैन के आने की भी संभावना है। सोमटेके के अनुसार, अमित शाह गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस चुनावी सभा में लगभग 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। अमित शाह करीब एक घंटे गरियाबंद में रहेंगे।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। ऐसे में आज उनके दौरे का आखिरी वह दूसरा दिन है। जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान है। 20 नवंबर को राज्य में दूसरे चरण का मतदान है। वही, वोटों की गिनती 11 दिसबंर को होगी।