नई दिल्लीः दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में झगड़े के बाद दो परिवारों की चार महिलाओं ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को हुए उस झगड़े में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

मामला हजरत निजामुद्दीन बस्ती का है. जहां हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक महिला को मारते हुए और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया है।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दिख रही महिला के एक पीड़िता है और झगड़े में शामिल दूसरों की तरह एक हमलावर भी है। इस घटना में एक परिवार की दो महिलाएं और दो पुरुष और दूसरे परिवार की दो महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं।

डीसीपी के मुताबिक इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश भी है।