नई दिल्लीः यदि आपको कोई जरूरी सरकारी काम है तो अगले सप्ताह निपटा लें, अन्यथा आपको एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। दिवाली और अन्य त्योहारों को लेकर पांच दिन सरकारी छुट्टी है। सिर्फ पहले मंगलवार को तहसील दिवस होगा। इस तरह सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों की अगले माह बल्ले-बल्ले है।

नवंबर के दूसरे सप्ताह में सरकारी कार्यालयों में एक साथ पांच दिनों की छुट्टी रहेगी। सरकारी कैलेंडर के अनुसार सात नवंबर को दिवाली का अवकाश रहेगा। आठ नवंबर को गोर्वधन पूजा और नौ नवंबर को भैया दूज की छुट्टी रहेगी। 10 को दूसरा शनिवार और 11 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इस तरह सात नवंबर से 11 नवंबर तक लगातार पांच दिनों तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं छह नवंबर को सरकारी कार्यालयों में आंशिक कार्य होगा। कारण छह नवंबर को तहसील दिवस है। सरकारी अधिकारी, कर्मचारी तहसील दिवस में व्यस्त रहेंगे। ऐसी स्थिति में यदि आपके पास कोई सरकारी काम है तो उसे अगले सप्ताह निपटा लें। नवंबर के दूसरे सप्ताह में सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्य नहीं हो पाएंगे।

नवंबर में ये हैं पांच दिन के अवकाश

छह नवंबर तहसील दिवस
सात नवंबर दिवाली
आठ नवंबर गोवर्धन पूजा
नौ नवंबर भैया दूज
10 नवंबर दूसरा शनिवार (अवकाश)
11 नवंबर रविवार (अवकाश)