नई दिल्लीः बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने तीसरी शादी की है। पत्नी डिम्पी को सालों पहले तलाक देने के बाद वह नई पत्नी की तलाश में थे। ऐसे में उनकी नई बीवी की खोज नताल्या इलीना पर आकर खत्म हुई। नताल्या कजाकिस्तान की हैं और एक मॉडल हैं। बीते 20 नवंबर जो दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।

यह शादी मालाबार हिल पर एक मंदिर में हुई है। शादी रीति-रिवाजों से हुई है। राहुल की शादी में उनका परिवार ही शामिल था। मुंबई मिरर को राहुल महाजन ने बताया कि उनकी पहली दो शादियां काफी धूम-धाम से हुई थी लेकिन वो रिश्ते नाकामयाब रहे। राहुल ने बताया कि वह नताल्या को पिछले एक साल से जानते हैं और दोनों की सोच काफी मिलती जुलती है। राहुल ने आगे बताया कि नताल्या बिजनेस करना चाहती हैं। इसके लिए राहुल ने नताल्या का साथ देने की बात कही है।