नई दिल्ली : विजय माल्या के वित्तमंत्री अरुण जेटली पर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। भाजपा के प्रवक्ता संबिता पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जबाबी हमला बोलते हुए कहा- उदय शंकर महावर ने अपने कबूलनामे में कहा था कि उनके पास 200 कंपनियां हैं। बीजेपी की ओर से आरोप लगाया गया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं और अप्रत्यक्ष रूप से किंगफिशर कंपनी पर गांधी परिवार का ही मालिकाना हक है।गांधी-नेहरू परिवार और विजय माल्या के बीच संबंधों के बारे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज हम एक डॉक्यूमेंट दिखाने वाले हैं कि किस तरीके से उनका संबंध हवाला कारोबारी से रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर दबाव बनाया कि वह विजय माल्या को ज्यादा से ज्यादा कर्ज दिया जाए। पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी गंभीर आरोप लगाया और कहा कि राहुल उलूल-जुलूल ट्वीट करते हैं और उन्हीं-उन्हीं प्रश्नों को बार-बार रिपीट करते हैं। खुद भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर बाहर हैं, अब वही सवाल कर रहे हैं। वैसे उन्हें भ्रष्टाचार पर सवाल करने का कोई अधिकार नहीं बनता।नेशनल हेराल्ड पर मसले पर राहुल से सवाल करते हुए पात्रा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मसले पर पिछले दिनों सुनवाई की गई जिससे सोनिया और राहुल के इनकम टैक्स रिटर्न का रिएसेसमेंट किया जाएगा उसमें सोनिया और राहुल का यंग इंडिया में 38-38 फीसदी शेयर है जबकि 12-12 मोतीलाल वोहरा और ऑस्कर फर्नांडीस का शेयर है। यंग इंडिया एक कंपनी है जिसका इस मामले में अहम रोल है। एक तरह से यह गांधी परिवार की ही कंपनी है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड के मसले पर यंग इंडिया एक स्टैक होल्डर है। इस मसले पर कोलकाता की टैक्स डिपार्टमेंट ने जब छापा डाला।