नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा को लेकर चारों तरफ अफरा तफरी का मौहौल है। प्रदेश की कानून व्यवस्ता पर लगातार सवाल उठ रहे है। इस मामले में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने भी मौजूदा सरकार को घेरते हुए एक बड़ा बयान दिया है। मायावत ने कहा कि अराजकता को संरक्षण देने के कारण ही इतनी बड़ी घटना हुई है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े व विकास के लिए तरस रहे राज्य में भाजपा का जंगलराज कायम है, जिसमें अब कानून के रखवाले भी बलि चढ़ रहे हैं जो अत्यंत दुख व चिंता की बात है।
बसपा मुखिया ने कहा कि परिवारों को केवल समुचित अनुग्रह राशि देना ही प्रदेश सरकार के लिये काफी नहीं होना चाहिए, बल्कि इस हिंसा के लिए सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा समय पर दिलाना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि देश को ऐसा महसूस हो कि उत्तर प्रदेश में कोई सरकार भी है।उन्होंने कहा, “भाजपा व इनकी सरकारों को इन्हीं के द्वारा पैदा भीड़तंत्र के हिंसक व अराजकता के राज को खत्म करने के लिए देश व प्रदेशों में कानून का राज स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। देश के संविधान व लोकतंत्र को भीड़तंत्र की बलि चढ़ने से आगे रोकने के लिए यह अत्यंत जरूरी है।